W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अरिजीत सिंह, पंकज उदास, नंदमुरी बालकृष्ण… सिनेमा जगत के सितारों को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान

सिनेमा जगत के दिग्गजों को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार

09:36 AM Jan 26, 2025 IST | Anjali Dahiya

सिनेमा जगत के दिग्गजों को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार

अरिजीत सिंह  पंकज उदास  नंदमुरी बालकृष्ण… सिनेमा जगत के सितारों को मिला देश का सर्वोच्च सम्मान
Advertisement

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर साल देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है। पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार आते हैं। इसी क्रम में केंद्र सरकार ने आज यानी शनिवार को उन नामों का ऐलान किया, जिन्हें पद्म पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक कार्य, खेल, इंजीनियरिंग, कला, साहित्य, सार्वजनिक मामलों, चिकित्सा, शिक्षा, सिविल सेवा, व्यापार, विज्ञान और उद्योग जैसे क्षेत्रों में यह सम्मान दिया जाता है। इसी क्रम में पंकज उधास (मरणोपरांत): (कला, महाराष्ट्र) को पद्म भूषण और शारदा सिन्हा (मरणोपरांत): (कला, बिहार) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।

शारदा सिन्हा समेत इन हस्तियों को मिलेगा पद्म विभूषण

लोक गायिका शारदा सिन्हा को कला जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा. बता दें कि उन्हें ये अवॉर्ड मरणोपरांत दिया जाएगा. पिछले साल 5 नवंबर को 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था.

इसके अलावा, इंडियन वायलनिस्ट लक्ष्मीनारायण सुब्रह्मण्यम और कथक डांसर और कोरियोग्राफर को कुमुदनी लक्ष्मीकांत लाखिया को भी पद्म विभूषण दिया जाएगा.

अरिजीत सिंह समेत इन हस्तियों को मिला पद्मश्री

बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा, ये अवॉर्ड बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन अशोक लक्ष्मण सराफ, राजस्थान की लोकगायिका बेगम बटूल और बॉलीवुड सिंगर जसपिंदर नरूला को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा.

इन लोगों को भी मिला सम्मान

इसके अलावा सिनेमाजगत से डायरेक्टर शेखर कपूर को पद्म भूषण, भारतीय एक्ट्रेस और भरतनाट्यम डांसर शोभना चंद्रकुमार को पद्म भूषण सम्मान, भारतीय एक्ट्रेस और डांसर ममता शंकर को पद्म श्री, तमिल एक्टर एस एजीत कुमार को पद्म भूषण समेत कई इंडियन आर्टिस्ट्स को पद्म श्री का सम्मान मिला है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

Advertisement
×