Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रणवीर सिंह के सिक्स पैक एब्स देखकर अर्जुन कपूर और वरुण धवन का बना मुंह, कह दी ये बात

अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की है। इसमें वह अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। रणबीर की पोस्ट पर उनके दोस्त और को-एक्टर अर्जुन कपूर ने मजेदार कॉमेंट किया है।

05:14 PM Jul 18, 2022 IST | Desk Team

अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की है। इसमें वह अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। रणबीर की पोस्ट पर उनके दोस्त और को-एक्टर अर्जुन कपूर ने मजेदार कॉमेंट किया है।

रणवीर सिंह बॉलीवुड
का आज जाना पहचाना नाम बन चुके हैं। रणवीर ना केवल अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि अपनी
फिटनेस को लेकर भी फैंस के बीच मशहूर है। एक्टर ज्यादातर अपने फैंस के साथ अपना
वर्कआउट वीडियो साझा करते रहते है। रणवीर की फीमेल फैंस तो उनकी एक झलक पाने के
लिए बेताब रहती ही है लेकिन बाकि फैंस भी उन्हें फिटनेस गुरु मानते है। एक बार फिर
एक्टर ने अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में छाए हुए है। एक्टर की फिटनेस से सिर्फ
फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी इंप्रेस हो गए है।

Advertisement

रणवीर सिंह ने अपने
इंस्टाग्राम पर हैंडल पर जिम से अपनी एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में अभिनेता अपने
जिम लुक में भी काफी जबरदस्त लग रहे है।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि वह पसीने से तरबतर हैं। अपने सिक्स पैक एब्स के
अलावा रणबीर अपने बीयर्ड लुक को भी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

अपनी इस पोस्ट के साथ एक्टर ने काफी शानदार कैप्शन दिया है उन्होंने लिखा, मालपुआ छोड़ने पड़े।इसके साथ उन्होंने लिखा है, ‘मंडे मोटिवेशन कैप्शन से बता चल रहा है कि अभिनेता सिक्स पैक एब्स पाने
के लिए कड़ी मेहनत की और इसी के साथ उन्हें अपनी मनपसंद चीजों से भी परहेज करना
पड़ा है। एक्टर की ये फोटो उनके फैंस को बहुत ज्यादा अच्छी लग रही है।

फैंस इस पोस्ट पर जमकर कॉमेंट कर रहे है और साथ ही एक्टर की तारीफों के पुल
बांध रहे है। केवल फैंस ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी एक्टर की बॉडी को
देखने के बाद खुद को कॉमेंट करने से नहीं रोक पाए है। रणवीर के दोस्त अर्जुन कपूर
ने कॉमेंट करते हुए लिखा,
अब काफी हो गया।

अर्जुन कपूर के अलावा अभिनेता की पोस्ट पर एक्टर
वरुण धवन ने भी रिएक्शन दिए है। कॉमेंट सेक्शन में वरुण धवन नेलिखा
, ‘यस सर। वहीं मनीष
गांधी ने कॉमेंट करते हुए लिखा,
बाबा।एक यूजर ने लिखा, कड़क बिस्कुट भाई।’ रणवीर ने इससे पहले अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ अपनी रोमांटिक फोटो पोस्ट की थी। उस पर भी फैंस ने खूब अपना प्यार बरसाया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की
निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले
साल सिनेमाघरों में दस्तक देने आएंगी। इस साल क्रिसमस पर फिल्म सर्कस से रणवीर
सबको हंसाने आ रहे है। यह फिल्म रोहित शेट्टी के साथ उनकी दूसरी फिल्म होने वाली
है इससे पहले रोहित की फिल्म सिंबा में अभिनेता दिखाई दिए थे।

Advertisement
Next Article