For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई सच्चाई

आखिरकार ब्रेकअप की खबरें वायरल होने के कुछ घंटों के बाद अर्जुन ने इस पर चुप्पी तोड़ी और शाम को मलाइका के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर रूमर्स को क्लियर कर दिया।

12:53 PM Jan 13, 2022 IST | Desk Team

आखिरकार ब्रेकअप की खबरें वायरल होने के कुछ घंटों के बाद अर्जुन ने इस पर चुप्पी तोड़ी और शाम को मलाइका के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर रूमर्स को क्लियर कर दिया।

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी  सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई सच्चाई
बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में उड़ती- उड़ती रूमर्स आई थी कि दोनों कि बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा और दोनों का ब्रेकअप हो गया है। खबरे तो ये भी थी कि ब्रेकअप के बाद मलाइका ने डिप्रेस होकर खुद को घर में कैद कर लिया है। हालांकि कुछ दिनों पहले ही दोनों मालदीव छुट्टियां मनाकर आये हैं, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट की थी। मगर, बुधवार को सोशल मीडिया में उस वक्त सनसनी मच गयी, जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप गया है। खबर चौंकाने वाली थी।
Advertisement
Advertisement
देखते ही देखते अर्जुन और मलाइका ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे। उनके ब्रेकअप पर मीम्स की बाढ़ आ गयी। अर्जुन और मलाइका के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर लोगो कि नज़र बनी रही, ये जानने के लिए कि कहीं किसी ने कोई स्टेटमेंट तो जारी नहीं किया है, जिससे सच्चाई पता चले। आखिरकार ब्रेकअप की खबरें वायरल होने के कुछ घंटों के बाद अर्जुन ने इस पर चुप्पी तोड़ी और शाम को मलाइका के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर रूमर्स को क्लियर कर दिया।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव के साथ एक मिरर सेल्फी पोस्ट की, इसके साथ अर्जुन ने लिखा कि “हमारे बीच बकवास अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहिए। खुश रहिए। सभी को प्यार।” अर्जुन की इस पोस्ट पर मलाइका ने दिल की इमोजी बनाकर अपनी रजामंदी दी। वहीं, कई सेलेब्रिटीज ने इस पोस्ट पर रिएक्ट भी किया है। बता दें, अर्जुन और मलाइका के बीच ब्रेकअप की अफवाह की शुरुआत एक वेबसाइट की स्टोरी से हुई, जिसमें किसी सूत्र के हवाले से बताया गया था कि कुछ दिनों से अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे से मिले नहीं हैं। सूत्र ने तो यहां तक दावा कर दिया कि अर्जुन, अपनी बहन से मिलने जाते हैं, मगर उनके घर के पास रहने वाली मलाइका से नहीं मिल रहे। 

इस स्टोरी को और ड्रामाटिक बनाते हुए खबर में लिखा गया था कि मलाइका ब्रेकअप से इतनी दुखी हैं कि वो घर बाहर नहीं निकल रही हैं। वही, वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर अब लेडी किलर शुरू करने वाले हैं, जिसमें लीडिंग लेडी भूमि पेडनेकर होंगी। अर्जुन की आखिरी रिलीज फिल्म भूत पुलिस है, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×