Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अर्जुन कपूर को पैनकेक बनाता देख लोगों ने ली चुटकी, बोले- मलाइका अरोड़ा से शादी करने की तैयारी

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्हें पेनकेक्स बनाते देखा जा सकता है। एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस के एक के बाद अपने रिएक्शन दे रहे है। कुछ लोगों ने तो एक्टर को मलाइका के लिए भी खाना बनाने की सलाह दे डाली है।

05:27 PM Jun 13, 2022 IST | Desk Team

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्हें पेनकेक्स बनाते देखा जा सकता है। एक्टर की इस पोस्ट पर फैंस के एक के बाद अपने रिएक्शन दे रहे है। कुछ लोगों ने तो एक्टर को मलाइका के लिए भी खाना बनाने की सलाह दे डाली है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर
सुर्खियों में बने रहते है। इन दिनों एक्टर फैंस को फिटनेस मोटिवेशन देते दिख रहे
है। अर्जुन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है, वह अपनी वर्कआउट वीडियो भी फैंस
के साथ शेयर करते रहते है। इस बार अर्जुन ने अपने कुकिंग टैलेंट से फैंस को रुबरू
कराया है।

Advertisement

एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पैनकेक बनाते
नजर आ रहे है। इस वीडियो पर फैंस जमकर एक्टर की चुटकी ले रहे है। मलाइका अरोड़ा का
नाम लेकर फैंस अर्जुन की टांग खिंचाई कर रहे हैं। साथ ही ये वीडियो इंटरनेट पर
तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। एक्टर ने सोमवार
को अपने फैंस को मंडे मोटिवेशन देते हुए यमी पैनकेक्स
 बनाते और खाते वीडियो शेयर किया है। इस क्लिप में अर्जुन
स्वादिष्ट और हेल्दी पैनकेक बनाते देखे जा सकते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में
उन्होंने लिखा, आपकी मंडे मोटिवेशन के रूप में नाश्ते के लिए कुछ स्वस्थ पैनकेक के
बारे में क्या
?

एक्टर के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है और इतना ही फैंस उनसे
कॉमेंट सेक्शन में पेनकेक की रेस्पी भी पूछ रहे हैं। अर्जुन की इस वीडियो को देख
फैंस से लेकर सेलेब्स के मुंह में भी पानी आ गया है। एक्ट्रेस दिया मिर्जा के मुंह
में भी पानी आ गया है। उन्होंने हाथ ऊपर उठाने वाली इमोजी का इस्तेमाल करते हुए
लिखा
, ‘मुझे चाहिए 

वीडियो पर फैंस
काफी मजेदार कॉमेंट कर रहे है एक यूजर ने लिखा,
यह मुझे Ki & Ka की याद दिलाता है।” एक अन्य ने कहा, “नुस्खा के बारे में क्या? इसे भी शेयर करें।”
एक ने एक्टर को सुझाव देते हुए लिखा
, ‘इन्हें मलाइका के लिए
नाश्ते में बनाएं। उन्हें पसंद आएगा
एक ने मजाकिया अंदाज में
कहा
, “पति बनने की पूरी तैयारी है,” दूसरे ने कहा, “क्या वे पेनकेक्स
जल गए हैं
?”

वर्कफ्रंट की बात
करें तो
, अर्जुन कपूर जल्द ही एक विलेन रिटर्न्समें दिखाई देंगे, इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी भी हैं। ये फिल्म अगले महीने 8 जुलाई को रिलीज़
होने वाली है। इसके बाद
, अभिनेता के पास भूमि पेडनेकर के साथ द लेडी किलरऔर कुत्तेभी है।

 

 

Advertisement
Next Article