Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अर्जुन कपूर ने अंशुला संग पूरा किया नाच पंजाबन चैलेंज, वीडियो देख वरुण धवन ने कह दी ये बात

वरुण धवन के खास दोस्त अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर का नाम भी अब लिस्ट में शामिल हो गया है। अर्जुन कपूर ने अपना अंशुला का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिस पर वरुण धवन ने भी रिएक्शन दिया है।

12:58 PM Jun 19, 2022 IST | Desk Team

वरुण धवन के खास दोस्त अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर का नाम भी अब लिस्ट में शामिल हो गया है। अर्जुन कपूर ने अपना अंशुला का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिस पर वरुण धवन ने भी रिएक्शन दिया है।

मल्टीस्टारर जुग
जुग जियो की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है वैसे-वैसे लोगों का क्रेज इसे लेकर
बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म के गानों का अलग ही बज देखने को मिल रहा है। सोशल
मीडिया पर नेटिज़ेंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई नाच पंजाबन गाने के हुक स्टेप करते
हुए रील शेयर कर रहा है।

Advertisement

इसी कड़ी में
वरुण धवन के खास दोस्त अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर का नाम भी अब लिस्ट
में शामिल हो गया है। अर्जुन कपूर ने अपना अंशुला का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर
किया है। जिस पर वरुण धवन ने भी रिएक्शन दिया है।

बता दें कि इस
वक्त हर सेलिब्रिटी
नाच पंजाब
की धुन पर थिरकते देखा जा रहा है। रणवीर सिंह,
कार्तिक आर्यन, कृति सनोन, अनिल कपूर,
सारा अली खान, करण जौहर, आयुष्मान खुराना,
जान्हवी कपूर और परिणीति चोपड़ा सहित कई फिल्मी
सितारों ने
नच पंजाब
ट्रेंड को पूरा किया था। हालांकि, वरुण धवन जो इस फिल्म के लीड्स में से एक हैं
उन्हें शिकायत थी कि अर्जुन ने इसपर डांस नहीं किया।

तो बस फिर क्या
था अपने खास दोस्त की नाराजगी दूर करने के लिए अर्जुन ने अपनी बहन अंशुला कपूर के
साथ वरुण धवन स्टारर जुग जुग जियो    के
फेमस सॉन्ग नच पंजाब
ट्रेंड को पूरा
किया। अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है
,
जिसमें वो अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ बीट को
फॉलो किया हैं। क्लिप में दोनों को गाने का हुक स्टेप करते देखा जा सकता है।

मगर वीडियो के
लास्ट में एक्टर ने इसमें मजेदार ट्विस्ट जोड़ा है। अर्जुन ने अपने चाचा और फिल्म
के लीड्स में से एक एक्टर अनिल कपूर की एक्टिंग करते नजर आते हैं। इस वीडियो को
इंटरनेट की दुनिया में कुछ ही घंटो में 50 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

अर्जुन-अंशुला के
इस डांस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपने रिएक्शन दे रहे हैं। वरुण धवन ने
कॉमेंट करते हुए लिखा
, “एपिकनेस”
साथ में रेड हार्ट इमोजी को भी जोड़ा। दूसरी ओर अनिल कपूर ने भी रेड हार्ट इमोजी
के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।

अर्जुन कपूर के
चाचा और एक्टर संजय कपूर ने भी पोस्ट पर सबसे मजेदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने
लिखा
, “आप अनिल चाचू की
तरह व्यवहार कर रहे हैं
, ठीक कैमरे के
सामने आ गए…बेचारी अंशुला”। फैंस ने भी वीडियो पर दोनों की तारीफ करते हुए
कॉमेंट किए हैं।

फिल्म की बात
करें तो
जुग जुग जीयो  24 जून को
सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। इसमें वरुण धवन
, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के गानों को फैंस काफी
पसंद कर रहे है। वहीं फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर भी खूब एक्साइटेड है।

Advertisement
Next Article