Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट का मजाक बनते ही भड़के अर्जुन कपूर, बोले-कुछ तो लोग कहेंगे, उनका काम है कहना

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर अब अर्जुन कपूर का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि रणवीर की मर्जी है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। बाकी ट्रोल्स को अहमियत नहीं देनी चाहिए। कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

10:47 AM Jul 24, 2022 IST | Desk Team

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर अब अर्जुन कपूर का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि रणवीर की मर्जी है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। बाकी ट्रोल्स को अहमियत नहीं देनी चाहिए। कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर
सिंह अपने न्यूड फोटोशूट के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए है। अभिनेता ने हाल
ही में एक
मैगजीन के लिए बिना
कपड़ों के फोटोशूट करवाया था जिस पर खूब हंगामा हुआ। जहां कुछ लोग अभिनेता के इस
बोल्ड कदम की तारीफ कर रहे है वहीं कुछ लोगों ने एक्टर को अपने निशाने पर ले लिया
है। इतना ही नहीं एक्टर की न्यूड तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर मजकर मीम्स वायरल हो
रहे हैं। अब इन सबके बीच रणवीर के खास दोस्त और एक्टर अर्जुन कपूर का रिएक्शन आया
है।

Advertisement

दरअसल, इन दिनों अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन
में जुटे हुए है। हाल ही में एक्टर अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे थे। इस दौरान
अर्जुन कपूर से रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर उनका रिएक्शन पूछा गया। बता दें कि
रणवीर सिंह ने
पेपरमैगजीन के लिए न्यूड पोज दिए थे। अपने फोटोशूट
में उन्होंने 70 के दशक के पॉप आइकन
Burt Reynolds को ट्रिब्यूट दिया था।

अपने दोस्त रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन
बोले,
रणवीर जो हैं, हमेशा से वही रहे
हैं। उनमें किसी तरह का कोई अभिमान नहीं है। जब भी वह आते हैं तो माहौल में एक
गरमाहट सी छा जाती है। अलग तरह की एनर्जी होती है और सब इंजॉय करते हैं। वो उनकी
पर्सनैलिटी का एक्सटेंशन है। उनकी मर्जी है
, उनका सोशल मीडिया
है। उन्हें इस तरह (न्यूड फोटोशूट) इस वक्त अच्छा लगता है। वह अपनी स्किन में
कंफर्टेबल हैं और जो करना चाहते हैं करते हैं। मुझे लगता है कि हमें इसका सम्मान
करना चाहिए। अपनी एक राय होना एकदम सही बात है’।

एक्टर ने आगे ट्रोलर्स को लेकर भी कहा- और जहां तक ट्रोल्स की बात है तो
उन्हें इतनी अहमियत नहीं देनी चाहिए जिंदगी में। कुछ तो लोग कहेंगे
, उनका काम है कहना। आपको जो ठीक लगता है, आपको करना चाहिए। रणवीर जो कर रहे हैं, अगर उसे करने में वह खुश हैं तो इसका पूरा
श्रेय उन्हें ही जाता है। अगर उन्हें इस चीज के लिए फोर्स नहीं किया जा रहा है और
इसे गलत तरीके से नहीं दिखाया गया तो हमें इसका सम्मान करना चाहिए। रणवीर को वह
करने की परमिशन है जो वह करना चाहते हैं और खुश रहना चाहता है। वह ऐसा करके लोगों
को खुश भी कर रहे हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि किसी मैग्जीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराने वाले
रणवीर सिंह पहले शख्स नहीं है। रणवीर सिंह से पहले और भी कई सिलेब्रिटीज रहे हैं
, जिन्होंने मैगजीन कवर के लिए कपड़े उतारे, इनमें मिलिंद सोमन से
लेकर ईशा गुप्ता
, शर्लिन चोपड़ा और कल्कि केकलां जैसे कई और नाम
शामिल हैं। एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने भी 90 के दशक में एक मैगजीन के लिए टॉपलेस
फोटोशूट करवाया था
, जिस पर काफी हंगामा भी हुआ था।

Advertisement
Next Article