टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Arjun Kapoor ने फुटबॉल मैच के बीच Malaika Arora पर लुटाया अपना प्यार, लंदन में रोमांटिक हुए लवबर्ड्स

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी टाउन के लवबर्ड्स है। दोनों को अक्सर जब भी स्प़ॉट किया जाता है तो ये दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आते है। फिलहाल ये दोनों लंदन में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। इसी बीच दोनों को फुटबॉल मैच के बीच रोमांटिक होते देखा गया।

10:59 AM Oct 07, 2022 IST | Desk Team

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी टाउन के लवबर्ड्स है। दोनों को अक्सर जब भी स्प़ॉट किया जाता है तो ये दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आते है। फिलहाल ये दोनों लंदन में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। इसी बीच दोनों को फुटबॉल मैच के बीच रोमांटिक होते देखा गया।

अर्जुन कपूर और
मलाइका अरोड़ा
 बी टाउन के लवबर्ड्स है। इन दोनों की जोड़ी
इंडस्ट्री की पॉपुलर और मशहूर जोड़ियों में से एक है। दोनों को अक्सर जब भी स्प़ॉट
किया जाता है तो ये दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए हुए नजर आते है। फिलहाल ये
दोनों लंदन में एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। इसी बीच दोनों को
फुटबॉल मैच का आनन्द उठाते देखा गया।

Advertisement

अर्जुन कपूर और
मलाइका अरोड़ा की जोड़ी को दोनों के फैंस काफी पसंद करते है। ये दोनों ही सोशल
मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और एक दूसरे के साथ अक्सर एक से बढ़कर एक तस्वीरें
और वीडियो शेयर करते रहते है। हाल ही में स्टार कपल अर्जुन और मलाइका फुटबॉल मैच देखने
पहुंचे हुए थे, जहां इन दोनों ने काफी मस्ती की। इसके साथ ही दोनों को एक साथ
रोमांटिक होते हुए देखा गया।

अर्जुन ने
इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो मलाइका के सिर पर किस करके उन
पर अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे है। साथ ही दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए
काफी खुश दिख रहे है। अर्जुन ने कुछ वीडियो भी शेयर किए है जिसमें मलाइका मैच को
एंजॉय करती हुई खुशी से नाचती और झूमती दिख रही है। दोनों को इस कदर देखकर तो साफ
है कि दोनों एक दूसरे की कंपनी को काफी एंजॉय कर रहे है।


दरअसल, अर्जुन और
मलाइका इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहे है। इसी बीच ये दोनों स्टैमफोर्ड
ब्रिज स्टेडियम में फुटबॉल मैच देखने पहुंचे हुए थे। मैच के दौरान अर्जुन उनकी
फेवरेट टीम चेल्सी एफसी को चीयर करते नजर आए। साथ ही अर्जुन और मलाइका मैच के बीच
में ही रोमांटिक होते नजर आए। दोनों की मैच से ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी
से वायरल हो रही है।


अर्जुन और मलाइका
की इन रोमांटिक तस्वीरों पर अब तो फैंस भी कमेंट करके अपना प्यार लुटा रहे है। बता
दें कि अर्जुन पिछले कुछ हफ्तों से लंदन में अपनी एक फिल्म की शूटिंग में बिजी है।
अर्जुन से मिलने मलाइका लंदन जा पहुंची और अब दोनों एक साथ लंदन में खूब मस्ती
करते हुए क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। अर्जुन और मलाइका सालों से एक दूसरे को
डेट कर रहे हैं और अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन है।

Advertisement
Next Article