W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अर्जुन - मलाइका के रिश्ते की बोनी कपूर - श्रीदेवी से तुलना होने पर अर्जुन ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब

अर्जुन के कबूलनामे के लगभग तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स शुरू हो गए और ट्रोलर्स ने अर्जुन कपूर को मलाइका के साथ रिलेशनशिप को लेकर निशाना बनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को काफी भद्दी भद्दी बातें लिखी गयी।

02:25 PM Jun 03, 2019 IST | Ujjwal Jain

अर्जुन के कबूलनामे के लगभग तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स शुरू हो गए और ट्रोलर्स ने अर्जुन कपूर को मलाइका के साथ रिलेशनशिप को लेकर निशाना बनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को काफी भद्दी भद्दी बातें लिखी गयी।

अर्जुन   मलाइका के रिश्ते की बोनी कपूर   श्रीदेवी से तुलना होने पर अर्जुन ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब
Advertisement
महीनों की अटकलों और सोशल मीडिया पर सब कुछ उजागर होने के बाद अब अभिनेता अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोरा के साथ अपने रिश्ते को कबूल लिया है। अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्क्रीनिंग पर उन्होंने अपने मलाइका के साथ रिश्ते को जगजाहिर कर ही दिया।
Advertisement
Advertisement
फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्क्रीनिंग पर दोनों को एक साथ पोज़ देते देखा गया और अर्जुन कपूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने रिश्ते के बारे में कहा , “अब इसके बारे में बात करने का समय आ गया है नहीं चाहता कि लोग यह सोचें कि वह कुछ छिपा रहे है। “
हालाँकि, अर्जुन के कबूलनामे के लगभग तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स शुरू हो गए और ट्रोलर्स ने अर्जुन कपूर को मलाइका के साथ रिलेशनशिप को लेकर निशाना बनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर को काफी भद्दी भद्दी बातें लिखी गयी।
वहीँ एक ट्रोलर ने उनके इस रिलेशनशिप को बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते से तुलना करते हुए अर्जुन पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया और कमेंट किया , ”  अर्जुन हमेशा श्रीदेवी से नफरत करते थे जो बोनी कपूर की दूसरी पत्नी थीं और अब खुद मलाइका अरोरा को डेट कर रहे है जो एक तलाकशुदा महिला है।
अर्जुन कपूर इस अप्रत्याशित कमेंट को बर्दाश्त नहीं कर पाए और तुरंत उन्होंने रिप्लाई करते हुए लिखा, ” कुसुम में किसी से नफरत नहीं करता। हमने अपने परिवार में हमेशा गरिमापूर्ण दूरी बनाये रखी। अगर में नफरत करता तो संवेदनशील समय में अपने पिता जान्हवी और ख़ुशी के लिए खड़ा नहीं रहता।
अर्जुन कपूर ने आगे लिखा , “तो टाइप करना और जज करना आसान है, थोड़ा सोचो। आप  @Varun_dvn के प्रशंसक हो इसलिए मुझे लगता है कि उसकी डीपी अपनी प्रोफाइल पर लगाकर नकारात्मकता नहीं फैलानी चाहिए। “
हम उम्मीद करते है अर्जुन कपूर इन ट्रोलर्स की टिप्पणियों को ज्यादा महत्व नहीं देंगे और एक अच्छे बेटे , एक अच्छे भाई और एक अच्छे प्रेमी की तरफ अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे।

नेपाली डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने करण जौहर के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा

Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×