अपने डूबते बॉलीवुड करियर पर पहली बार बोले अर्जुन कपूर, कहा 'फिल्म में काम करना मुश्किल है'
बॉलीवुड में कुछ भी निश्चित नहीं है। अगर सफलता मिलती है तो कुछ टाइम के लिए। उसी तरह कोई भी कलाकार अगर असफल हो रहा है तो भी कुछ समय के लिए।
04:14 PM Jun 06, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड में कुछ भी निश्चित नहीं है। अगर सफलता मिलती है तो कुछ टाइम के लिए। उसी तरह कोई भी कलाकार अगर असफल हो रहा है तो भी कुछ समय के लिए। हालाँकि हर एक्टर को उसके डूबते करियर की चिंता होती ही है।
Advertisement
फ़िल्मी परदे से कई समय से दूर अर्जुन कपूर भी उन एक्टर्स में से एक है जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कुछ खास नहीं कर पा रहे है। अर्जुन को आखिरी बार फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में डेल्हा गया था। उनकी पिछली कई फिल्मे फ्लॉप साबित हुई है।
करियर के बुरे दौर से गुज़र रहे अर्जुन कपूर आय दिन अपने और मलाइका के रिश्तो लेकर सुर्खियां बतौरते रहते है। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की। अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल पुरे कर लिया है और अब वह किसी भी चीज़ को गारंटीड नहीं लेना चाहते।
एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा ‘एक अभिनेता के रूप में, सेट पर एक अस्सिस्टेंट डायरेक्टर होने के नाते, और एक निर्माता का बेटा होने के नाते, मुझे कैमरे के पीछे रहने की वजह से पता है की फिल्म बनाना कितना मुश्किल है। इतने सालों में मैंने जो सबसे बड़ा सबक सीखा, वह यह है कि कैमरे के सामने रहना भी उतना ही कठिन काम है। आप इसे हल्के में नहीं ले सकते, ”
अर्जुन कपूर आगे कहते हैं,“ मैं वह जीवन जी रहा हूँ जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। इसलिए मैं आभारी हूं और इस इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर हमेशा खुश हूं और सिर्फ अच्छा काम करना चाहता हूं । “
अर्जुन कपूर ने साल 2012 से फिल्म इशकज़ादे से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म हिट रही थी। उसके बाद वह कई फिल्मो में नज़र आये हालाँकि काम ही फिल्मे उनकी हिट रही। अर्जुन की आने वाली फिल्मे है एक विलन रिटर्न, कुत्ते, और लेडीकिलर ।
Advertisement