Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Arjun Kapoor स्टारर Kuttey की रिलीज डेट सामने आते ही यूजर्स ने लिए मजे, बोेले- 'कुत्ते भी नहीं जाएंगे देखने'

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि फिल्म कुत्ते को 13 जनवरी, 2023 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीड डेट सामने आते ही लोगों ने इसका मजाक उड़ाना शुरु कर दिया है।

03:53 PM Nov 07, 2022 IST | Desk Team

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि फिल्म कुत्ते को 13 जनवरी, 2023 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीड डेट सामने आते ही लोगों ने इसका मजाक उड़ाना शुरु कर दिया है।

इश्कजादे स्टार
अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। अर्जुन अपनी
फिल्मों से ज्यादा मलाइका अरोड़ा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने
रहते हैं। हालांकि इस बार वह अपनी अपकमिंग फिल्म कुत्ते को लेकर चर्चा में बने हुए
है। अभिनेता के फैंस उनकी फिल्म का बड़ी से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में
अब एक्टर ने कुत्ते की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। मगर कुत्ते की रिलीज डेट
का ऐलान होते ही ट्रोलर्स ने इसे लेकर अलग ही भविष्यवाणी कर दी है।

Advertisement

अर्जुन कपूर ने
इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि फिल्म कुत्ते को
13 जनवरी, 2023 को रिलीज किया
जाएगा। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा नसीरुद्दीन शाह
, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुन भारद्वाज
हैं। अर्जुन और तब्बू स्टारर फिल्म कुत्ते को 
विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है। 

अभिनेता की पोस्ट में आगे लिखा, कुत्ते का निर्देशन आसमान भारद्वाज ने किया है, जिसे गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है और
लव रंजन
, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा
भारद्वाज द्वारा निर्मित किया गया है। अर्जुन कपूर स्टारर इस फिल्म को रिलीज से
पहले ही नेगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है।

अर्जुन कपूर की पोस्ट पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है और मूवी को लेकर
नेटिजन्स जमकर नेगेटिव कॉमेंट कर रहे हैं साथ ही कुछ लोग फिल्म की रिलीज डेट के
साथ ही इसे बायकॉट करने की बात कह रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया
, ‘कौन जाएगा तुम्हारी फिल्म देखने?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हम पर जुल्म करना बंद करो। तीसरे यूजर ने तो अर्जुन कपूर को फालतू आदमीतक कह डाला। वहीं कई अन्य यूजर ने कमेंट में
लिखा
, ‘कोई नहीं जाएगा तुम्हारी फिल्म देखने।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म एक विलेन रिटर्न्स
में देखा गया था। वहीं अब एक्टर जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म
द लेडी किलर में नजर आएंगे।
इसके अलावा वो भूमि और रकुल सिंह प्रीत के साथ एक अनटाइल्ड फिल्म की शूटिंग भी कर
रहे हैं। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें तीनों को पहली बार एक साथ काम
करते नजर आएंगे।

Advertisement
Next Article