Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती को कुछ यूं निहारते दिखे अर्जुन कपूर, पेरिस से सामने आई रोमांटिक फोटोज

बॉलीवुड के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों पेरिस में रोमांटिक वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वहां से एक से बढ़कर एक फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

11:11 AM Jun 25, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड के फेमस कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों पेरिस में रोमांटिक वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और वहां से एक से बढ़कर एक फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं।

बॉलीवुड कपल अर्जुन
कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों प्यार के शहर पेरिस में रोमांटिक हॉलीडे मना रहे
हैं। दोनों को अक्सर अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर एक दूसरे के साथ क्वालिटी
टाइम स्पेंड करते देखा जाता है।
वहीं अर्जुन 26
जून को अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। ऐसे में वह अपने इस खास दिन को दुनिया
के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के साथ सेलिब्रेट करने
वाले हैं।

Advertisement

मलाइका और अर्जुन बने एक-दूसरे के फोटोग्राफर

मलाइका और अर्जुन दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए मुंबई से इतने दूर
गए है और वहां से दोनों एक से बढ़कर एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के
साथ साझा कर रहे हैं। मलाइका पेरिस की सड़कों पर अपने बॉयफ्रेंड के लिए उनकी
पर्सनल फोटोग्राफर बन गई हैं। तो वहीं अर्जुन तो अपनी गर्लफ्रेंड की कैंडिड पिक्चर
क्लिक करने साथ चोरी-चोरी उन्हें निहार भी रहे हैं।

अर्जुन को आया अपनी लेडी लव पर प्यार

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गर्लफ्रेंड मलाइका की दो फोटोज शेयर की
हैं, जिनमें से एक तस्वीर एक्टर ने प्लेन के अंदर क्लिक की है। इस फोटो पर एक्टर
ने लिखा
कि उन्हें मलाइका की
एक्साइटमेंट पर प्यार आ रहा है। इस तस्वीर में मलाइका मास्क लगाए अपनी सीट के पास
खड़ी दिख रही हैं।

अर्जुन कपूर ने चुपके से ली मलाइका की फोटो

सोशल मीडिया पर एक फोटो सबसे ज्यादा वायरल हो रही है जिसे एक्टर ने अपनी
इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। यह एक और ब्लैक एंड व्हाइट कैंडिड फोटो है जिसे
अर्जुन कपूर ने चुपके से लिया है जिसमें मलाइका दूर टेबल पर बैठी नजर आ रही हैं।
इस फोटो से साफ हो गया है कि अर्जुन दूर से अपनी लेडी लव की खूबसूरती को निहार रहे
थे। उसी वक्त उन्होंने यह फोटो क्लिक की है।

मलाइका बनीं
फोटोग्राफर
, खींची अर्जुन की फोटो

सिर्फ अर्जुन ही
नहीं मलाइका भी इस हॉलीडे को काफी एन्जॉय कर रही हैं। मलाइका भी सोशल मीडिया पर
एक्टिव है और उन्होंने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की फोटो
शेयर की है, जिसमें अर्जुन पेरिस की सड़कों पर एक दीवार के सहारे खड़े दिख रहे है।
एक्टर की यह फोटो काफी कमाल आई है।

 

 

Advertisement
Next Article