क्यों तारा सुतारिया को देंगे अर्जुन कपूर अपना सोशल मीडिया अकाउंट, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट
अपने मजाकिया सोशल मीडिया पोस्ट और प्रतिक्रियाओं के लिए जाने जाने वाले अर्जुन कपूर ने अब कहा है कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के प्रचार के दौरान अपना सोशल मीडिया अकाउंट एक्ट्रेस तारा सुतारिया को सौंप देंगे। जो एक विलेन रिटर्न्स में उनके साथ नजर आने वाली हैं।
05:25 PM May 28, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर हमेशा ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर अभिनेता लाइमलाइट में छाए रहते हैं। इन दिनों वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। अर्जुन कपूर उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
Advertisement
वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। हालांकि अब एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बड़ा ऐलान किया है। अर्जुन ने फैसला किया है कि वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट एक्ट्रेस तारा सुतारिया को सौंंप देंगे। इस खबर से एक्टर के फैंस और करीबी काफी ज्यादा हैरान हो गए है।
दरअसल, हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी जिम में पसीना बहाते हुए एक फोटो शेयर की थी। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नैनीताल में मेरे सप्ताहांत के माहौल को छाँटना’ एक्टर की पोस्ट पर एक्ट्रेस तारा सुतारया ने फौरन अर्जुन की ग्रामर मिस्टेक करते हुए कॉमेंट में लिखा, ‘इन* नैनीताल नॉट एट नैनीताल’
तारा के कॉमेंट पर रिएक्ट करते हुए अर्जुन कपूर ने उनके कॉमेंट का जवाब देते हुए लिखा, ‘जब हम वी 2 का प्रचार करेंगे तो आप मेरे लिए सभी सही कैप्शन लिखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते… बहुत जल्द प्रोफेसर सुतारिया मैं आपको आधिकारिक तौर पर अपना अकाउंट सौंप दूंगा’
अर्जुन के इस जवाब पर तारा ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा ‘ अर्जुन कपूर चूंकि आप मेरे सबसे बड़े प्रशंसक हैं, इसलिए मैं बाध्य हूं’ अर्जुन ने फिर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह वापस आ जाओ और सब कुछ… आज किसी का मज़ाक उड़ाने के मूड में है’
अर्जुन कपूर पिछले 4 साल से एक्ट्रे मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब दोनों की शादी की खबरें जोरों पर है। कहा जा रहा है कि ये कपल इस साल के लास्ट तक शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। कपल के फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रह है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही मोहित सूरी की निर्देशित फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म उनके अलावा तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा
अर्जुन फिल्म द लेडी किलर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई दिखाई देने वाली हैं।
Advertisement