W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के गोदभराई फंक्शन में शामिल हुई दोनों बेटियां , फिर कुछ ऐसा था माहौल

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में गैब्रिएला के लिए काफी शानदार बेबी शावर रखा और आपको जानकार बेहद हैरानी होगी की इस बेबी शावर फंक्शन में अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियां शामिल हुई और इस फंक्शन को काफी एन्जॉय किया।

05:29 AM Jun 06, 2019 IST | Ujjwal Jain

अर्जुन रामपाल ने हाल ही में गैब्रिएला के लिए काफी शानदार बेबी शावर रखा और आपको जानकार बेहद हैरानी होगी की इस बेबी शावर फंक्शन में अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियां शामिल हुई और इस फंक्शन को काफी एन्जॉय किया।

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के गोदभराई फंक्शन में शामिल हुई दोनों बेटियां   फिर कुछ ऐसा था माहौल
Advertisement
मशहूर फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या जैसे लोग भले ही हमेशा से खुशहाल और पारम्परिक परिवारों का नजारा पेश करते आये हो पर असल जिंदगी में परिवारों के अंदर बहुत से मुश्किलात होते है जो लोगों को झेलने पड़ते है।  लेकिन जब बात बॉलीवुड सितारों की आती है तो आपको बहुत से ऐसे उदाहरण मिल जायेगे जहाँ मुश्किल हालात में इन सेलेब्स ने काफी समझदारी से काम किया है।
Advertisement
Advertisement
हाल ही में, अर्जुन रामपाल ने अपनी 19 साल की शादी तोड़ते हुए अपनी पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के लिए आवेदन किया और दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ डेटिंग शुरू कर दी और कुछ ही समय में इस नए कपल ने घोषणा की कि वे एक बच्चा चाहते हैं।
अर्जुन रामपाल ने हाल ही में गैब्रिएला के लिए काफी शानदार बेबी शावर रखा और आपको जानकार बेहद हैरानी होगी की इस बेबी शावर फंक्शन में अर्जुन रामपाल की दोनों बेटियां शामिल हुई और इस फंक्शन को काफी एन्जॉय किया।
आपको बता दे पहली शादी से अर्जुन रामपाल की दो बेटियां है महिका और माइरा। दोनों बेटियां बेबी शेवर फंक्शन में बेहद खुश नजर आयी और अपने पिता के काफी क्लोज भी स्पॉट हुई। ये अर्जुन के लिए बेहद सुकून देनी वाली बात होगी।
हाल ही में एक बातचीत में, अर्जुन ने गैब्रिएला के साथ अपनी प्रेम कहानी और गोद   भराई में अपनी बेटियों की उपस्थिति के बारे में बात की। अर्जुन ने बताया की वो और गैब्रिएला कॉमन फ्रंड के जरिये मिले थे और बातचीत होने के बाद हुंबने डेटिंग शुरू कर दी। एक साल के रिश्ते के बाद हम आज जिंदगी के अहम् मोड़ पर खड़े है , एकदुसरे के साथ।
अर्जुन ने आगे कहा की ये मेरे लिए बेहद अच्छी बात हैं की में अपनी बेटियों को प्राथमिकता देता हूँ और उन दोनों ने गैब्रिएला को एक परिवार के सदस्य की तरह स्वीकार किया। मैं उन दोनों का बेहद शुक्रगुजार हूँ की उन्होंने मुझसे कोई सवाल नहीं किया।

सिरफिरे आशिक ने होटल में घुसकर अभिनेत्री को बनाया बंधक, एसपी पर चलाई गोली

Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×