Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महामारी के बीच कैसी है सेना की तैयारी, थलसेना प्रमुख ने पूर्वी लद्दाख और सियाचिन का किया दौरा

थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को पूर्वी लद्दाख और सियाचिन का दौरा किया तथा सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।

07:22 PM Apr 27, 2021 IST | Ujjwal Jain

थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को पूर्वी लद्दाख और सियाचिन का दौरा किया तथा सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।

थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने मंगलवार को पूर्वी लद्दाख और सियाचिन का दौरा किया तथा सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की।अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नरवणे के साथ सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और लद्दाख आधारित फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन भी थे।
Advertisement
सूत्रों ने बताया कि नरवणे ने सैनिकों से बात की और दुरूह क्षेत्र, ऊंचाई तथा प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में तैनाती के दौरान शानदार निष्ठा भाव तथा उच्च मनोबल के लिए उनकी प्रशंसा की।थलसेना प्रमुख को बाद में लेफ्टिनेंट जनरल मेनन ने क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और अभियानगत तैयारियों से अवगत कराया।
नरवणे का बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी लौटने का कार्यक्रम है।भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में कई जगह पर पिछले साल मई के शुरू से ही गतिरोध बना हुआ है। दोनों पक्ष अभी शेष जगहों से सैनिकों और आयुधों की वापसी पर चर्चा कर रहे हैं।
कई दौर की सैन्य एवं कूटनीतिक वार्ता के बाद दोनों देशों ने इस साल फरवरी में पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से अपने-अपने सैनिकों और आयुधों को पूरी तरह हटा लिया था।
Advertisement
Next Article