टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों से सेना को मिलेगी पोल्ट्री उत्पाद की आपूर्ति

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सीमावर्ती गांवों की पहल

08:54 AM May 20, 2025 IST | Himanshu Negi

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सीमावर्ती गांवों की पहल

उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों से सेना को पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की पहल से स्थानीय पशुपालकों को स्थायी बाजार मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम बताया। यह कदम ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना को नई दिशा देगा और गांवों से पलायन रोकने में मदद करेगा।

Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले से शुरू की गई एक ऐतिहासिक पहल पर जोर दिया, जिसमें स्थानीय किसानों और पशुपालकों द्वारा भारतीय सेना को भेड़, बकरी और पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है। सीएम ने इस पहल को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया है। इस दौरान CM धामी ने कहा कि हमारे सीमावर्ती गांवों के पशुपालकों को एक स्थायी और सुनिश्चित बाजार मिलेगा। यह पहल ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना को नई दिशा देने के साथ ही गांवों से पलायन रोकने में भी मददगार साबित होगी।उत्तराखंड सरकार के राज्य के किसानों और काश्तकारों की आजीविका को बेहतर बनाने के प्रयासों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। भारतीय सेना अब पशुपालन विभाग के माध्यम से राज्य के स्थानीय किसानों से पोल्ट्री उत्पाद खरीदेगी।

उत्तराखंड दौरे पर वित्त आयोग, CM धामी संग विकास वार्ता

सोमवार को आपूर्ति की पहली खेप चमोली जिले के माणा और मलारी स्थित भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों के लिए रवाना की गई पशुपालन विभाग की इस पहल के तहत उत्तराखंड में सेना की अग्रिम चौकियों पर स्थानीय स्तर पर उत्पादित भेड़, बकरी और पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है।

जोशीमठ से भेजी गई पहली खेप में भारतीय सेना की माना पोस्ट और मलारी पोस्ट पर पोल्ट्री की आपूर्ति की गई, जिसे स्थानीय पशुपालक श्री गुलशन सिंह राणा और श्री सौरभ नेगी ने उपलब्ध कराया। इसका उद्देश्य उत्पादन बढ़ाने के साथ ही स्थानीय पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर मजबूत बाजार व्यवस्था उपलब्ध कराना है। इसके जरिए उनके उत्पादों का सही मूल्य और नियमित भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा। पशुपालन विभाग ने इससे पहले आईटीबीपी के साथ एमओयू किया था। इसके परिणामस्वरूप पशुपालकों को स्थानीय बाजार उपलब्ध हो गया है।

Advertisement
Next Article