टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

गिरफ्तार 2 खालिस्तानी 10 दिन के पुलिस रिमांड पर, धार्मिक जत्थे के साथ पाकिस्तान जाता था गुरमीत

बीते दिनों सीमावर्ती जिले अमृतसर की देहात पुलिस द्वारा गिरफतार किए गए 2 खालिस्तानी समर्थकों से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने 10 दिन का रिमांड हासिल किया है।

11:55 PM Jun 21, 2020 IST | Shera Rajput

बीते दिनों सीमावर्ती जिले अमृतसर की देहात पुलिस द्वारा गिरफतार किए गए 2 खालिस्तानी समर्थकों से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने 10 दिन का रिमांड हासिल किया है।

लुधियाना-अमृतसर : बीते दिनों सीमावर्ती जिले अमृतसर की देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 2 खालिस्तानी समर्थकों से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने 10 दिन का रिमांड हासिल किया है। दोनों को आज डयूटी मजिस्ट्रेट निर्मला देवी की अदालत में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के साथ पेश करके मांग की गई कि पकड़े गए दोनों दोषियों से संपर्क सूत्रों का पता लगाने और बरामदगी संबंधी पुलिस रिमांड की अति आवश्यकता है। 
स्मरण रहे कि 3 दिन पहले गुरमीत सिंह और विक्रम सिंह को जंडियाला के नजदीक गिरफ्तार किया था, जिनके पास पुलिस ने आधुनिक हथियार भी बरामद किए थे।
सूत्रों के मुताबिक दबोचे गए दोनों आतंकी पड़ोसी मुलक पाकिस्तानी की कुख्यात खुफिया एजेंसी आइएसआइ के इशारे पर काम कर रहे थे। खालिस्तानी आतंकी गुरमीत सिंह व विक्रम सिंह को आतंकी सरगना हरमीत सिंह पीएचडी के निर्देश पर काम कर रहे थे। गुरमीत सिंह 2018 में पंजाब से धार्मिक जत्थे के साथ पाकिस्तान गया और हरमीत सिंह पीएचडी से मिला था।
जांच अधिकारी ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले गुरमीत सिंह को हथियार ठिकाने लगाने का जिम्मा दिया गया था, लेकिन वह पकड़ा गया।  
हरमीत सिंह पीएचडी इसी साल मारा गया था। अब पुलिस टारगेट किलिंग को अंजाम देने के लिए बरामद किए गए हथियारों की खेप छिपाने वाले अज्ञात आतंकियों की तलाश में जुट गई है, ताकि यह पता नहीं लग सका है कि गुरमीत सिंह व विक्रम सिंह के लिए जंडियाला गुरु के पास यह खेप पहुंचाने वाले कौन हैं।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Advertisement
Next Article