For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Artificial Intelligence ने की दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणियां, चौथा कारण कर देगा हैरान!

05:49 PM Sep 24, 2023 IST | Ritika Jangid
artificial intelligence ने की दुनिया खत्म होने की भविष्यवाणियां  चौथा कारण कर देगा हैरान

'2012 में दुनिया खत्म हो जाएगी' इसके बारे में तो आपने सुना ही होगा। जब पहले से ही ये अफवाह उड़ने लगी थी कि 2012 में दुनिया खत्म हो जाएगी और कोई भी जिंदा नहीं बचेगा। हालांकि ऐसा तो कुछ हुआ नहीं लेकिन इसपर एक फिल्म जरूर बन गई थी। इसके अलावा आज भी ये कहा जाता है कि दुनिया इतने सालों में खत्म हो जाएगी लेकिन कैसे वो किसी को नहीं पता। लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने दुनिया के खत्म होने के चार तरीकों की भविष्यवाणी की है। जिन्हें जानकर सभी शॉक्ड हैं।

गूगल सॉफ्टवेयर की भविष्यवाणी

बता दें, गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर बार्ड ने दुनिया खत्म होने को लेकर कुछ भविष्यवाणियां की हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अपडेटेड वर्जन से जब पूछा कि दुनिया खत्म कैसे होगी, तो उसने हैरान करने वाले तरीकों के बारे में बताया। बार्ड ने दुनिया खत्म होने के चार तरीकों के बारे में बताया। जिससे दुनिया खत्म हो सकती है। हालांकि, बार्ड ने भी साफ कर दिया कि इसके बाद धरती फिर से फलेगी और फूलेगी। वहीं इंसान के ही हाथ में है कि वो धरती को कैसे ट्रीट करता है।

बताए ये चार तरीके

मालूम हो, बार्ड ने दुनिया के खत्म होने के तरीकों के बारे बताया कि न्यूक्लियर वॉर के जरिये दुनिया के खत्म होने की संभावना सबसे ज्यादा है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं के कारण भी दुनिया तबाह हो सकती है। बता दें, एआई ने प्राकृतिक आपदा में उल्कापिंड के गिरने की संभावना जताई है। तीसरे कारण को लेकर बार्ड ने बताया कि अचानक ही धरती का मौसम बदल जाएगा। ऐसा मौसम हो जाएगा कि इंसानों का धरती पर रह पाना नामुमकिन हो जाएगा। इससे भी दुनिया तबाह हो सकती है।

लेकिन जब बार्ड ने दुनिया खत्म होने का चौथा कारण बताया तो सब हैरान रह गए। या मानो की एक डर का माहौल इसने पैदा कर दिया। AI बार्ड ने चौथा कारण बताते हुए कहा कि धरती से इंसानों का नामोनिशान मिटाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ही हाथ होगा। यानी एआई इतना एडवांस हो जाएगा कि वो धरती से इंसानों खत्म कर देगा। ये सुनने के बाद लोग भी हैरान रह गए।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×