टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विपरीत परिस्थितियों में भी विचलित नहीं होते थे अरुण जेटली : नीतीश कुमार

विचलित नहीं होते थे, वह कभी दुखी नहीं रहते थे। हमेशा उत्साहित होकर अपनी बात रखते थे। इस तरह का गुण मधु दंडवते जी में भी था।

01:04 PM Aug 31, 2019 IST | Desk Team

विचलित नहीं होते थे, वह कभी दुखी नहीं रहते थे। हमेशा उत्साहित होकर अपनी बात रखते थे। इस तरह का गुण मधु दंडवते जी में भी था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली को विलक्षण प्रतिभा का धनी बताया और कहा कि वह विपरीत परिस्थितियों में भी विचलित नहीं होते थे। श्री कुमार ने श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की श्रद्धांजलि सभा में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह काफी बहुत दु:खद है कि अरुण जी अब इस दुनिया में नहीं हैं। छात्र जीवन में उनकी सक्रियता, जेपी आंदोलन में उनकी भूमिका से सभी परिचित हैं। 
Advertisement
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरुण जी विपरीत परिस्थितियों में भी विचलित नहीं होते थे, वह कभी दुखी नहीं रहते थे। हमेशा उत्साहित होकर अपनी बात रखते थे। इस तरह का गुण मधु दंडवते जी में भी था। उन्होंने कहा कि अरुण जेटली जी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनके मन में जो भी तत्काल विचार आते थे, उसपर वे बोलते थे और कुछ भी छुपाते नहीं थे, पूरी स्पष्टता के साथ हमेशा खुलकर बातें करते थे। श्री जेटली बिहार के रहनेवाले नहीं थे लेकिन उनका बिहार से विशेष लगाव था।
Advertisement
Next Article