टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अरूण जेटली ने एमएसपी को लेकर बोला सफेद झूठ : अभय सिंह

NULL

06:43 PM Feb 01, 2018 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली  की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने संसद में खड़ होकर किसानों को दिए जाने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में सफेद झूठ बोला था। आज यहां जारी एक बयान में प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि श्री जेटली का यह दावा है कि अनेक फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य किसान के लागत मूल्य से डेढ गुणा अधिक निर्धारित किया जा चुका है और शीघ, ही खरीफ फसल के लिए भी इसी आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाएगा, सरासर झूठ है।

भाजपा के झूठे वायदों को झेल चुके देश के 70 प्रतिशत किसान अब समझ गए हैं कि खरीफ फसल का भी मूल्य उसी प्रकार बढ़या जाएगा जैसा अन्य फसलों के बारे में हवा में ही बढ़या जा चुका है। श्री चौटाला ने कहा कि यह बजट विशेष रूप से हरियाणा के लिए निराशाजनक है। एक तरफ तो भू-जल दोहन से सिंचाई की योजनाओं के विस्तार करने की बात की गई है लेकिन इस वास्तविकता को भुला दिया गया है कि भू-जल सिंचाई के कारण ही हरियाणा का एक बड़ भाग डार्कजोन की ओर अग्रसर हो रहा है। इसे रोकने और प्रदेश के किसानों को लाभ पहुंचाने का एकमात्र उपाय एसवाईएल नहर के निर्माण कार्य को पूरा करना और उसके माध्यम से हरियाणा के भाग का नदियों का जल खेतों में पहुंचाना ही है। इस विषय पर भाजपा सरकार न तो प्रदेश और न ही केंद्रीय स्तर पर कोई कार्रवाई करती दिखाई देती है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article