For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Arunachal Pradesh: पूर्व कांग्रेस विधायक की हत्या, उग्रवादी ने जंगल में ले जाकर मारी गोली

09:04 AM Dec 17, 2023 IST | Srishti Khatri
arunachal pradesh  पूर्व कांग्रेस विधायक की हत्या  उग्रवादी ने जंगल में ले जाकर मारी गोली
युमसेन माटे

अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में कांग्रेस के पूर्व विधायक युमसेन माटे की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। युमसेन माटे एक गाँव में कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे, जहाँ भारत-म्यांमार सीमा के समीप लाजु क्षेत्र के जंगल में एक संदिग्घ उग्रवादी ने उनकी गोली मार कर हत्या कर दी। माटे 2009 में कांग्रेस के टिकट पर खोंसा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वह 2015 में भाजपा में शामिल हुए थे।

  • अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक युमसेन माटे की गोली मारकर हत्या
  • गाँव में कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे थे
  • भारत-म्यांमार सीमा के पास जंगल में उग्रवादी ने मारी गोली
  • 2009 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे

NSCN-KYA के जुड़े होने की आशंका

तिराप के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राहुल गुप्ता ने बताया कि पूर्व विधायक अपने तीन सहयोगियों के साथ गांव में थे। उस समय कोई उन्हें पास के जंगल में ले गया। जंगल में किसी ने उन्हे गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारकर हमलावर म्यांमार की ओर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की पहचान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। रक्षा सूत्रों ने आशंका जताई है कि हमला करने वाले संदिग्ध उग्रवादी संगठन की एनएससीएन-केवाईए से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

उग्रवाद से 239 मौतें

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2000 के बाद से राज्य में उग्रवाद से संबंधित 239 मौतों हुई हैं। 239 में से 183 मौतें तिराप-चांगलांग-लोंगडिंग क्षेत्र में हुई है। इन क्षेत्रों में वसूली और अपहरण के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं। तिरप, लोंगडिंग और चांगलांग अरूणाचल प्रदेश के वो जिले हैं जिनकी सीमा म्यांमार से लगती है। असम और नगालैंड के कई उग्रवादी समूह इन सीमावर्ती जिलों का उपयोग ट्रांजिट रूट के रूप में करते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Srishti Khatri

View all posts

Advertisement
×