W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Arunachal Pradesh News : अरुणाचल की अनोखी तिरंगा रैली पर PM Modi ने जताई खुशी

07:38 PM Aug 13, 2024 IST | Abhishek Kumar
arunachal pradesh news   अरुणाचल की अनोखी तिरंगा रैली पर pm modi ने जताई खुशी

Arunachal Pradesh News : अरुणाचल प्रदेश में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत देशभक्ति से भरी अनोखी रैली का वीडियो देखने को मिला। अरुणाचल के पूर्वी केमांग के सेप्पा में 600 फुट लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कई स्कूल के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement

Highlights
. Arunachal Pradesh में निकाली गई अनोखी तिरंगा रैली
. तिरंगा रैली पर PM Modi ने जताई खुशी

Advertisement

Arunachal Pradesh News : तिरंगा रैली पर PM Modi ने जताई खुशी

अरुणाचल प्रदेश की अनोखी तिरंगा रैली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने पूर्वी केमांग के सेप्पा में 'हर घर तिरंगा यात्रा' पर प्रसन्नता जताई और कहा कि अरुणाचल प्रदेश एक ऐसी भूमि है, जहां देशभक्ति हर नागरिक के दिल में गहराई से निहित है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पेमा खांडू के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो पोस्ट पर टिप्पणी करते पीएम मोदी ने लिखा, "अरुणाचल प्रदेश एक ऐसी भूमि है, जहां देशभक्ति हर नागरिक के दिल में गहराई से निहित है।

Advertisement

पटना में निकाली गई बाइक तिरंगा रैली, बीजेपी नेता रहे मौजूद

Arunachal Pradesh News : अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''हमारी शान तिरंगा, हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत पूर्वी केमांग के सेप्पा में 600 फीट की भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। मंत्री मामा नटुंग, विधायक ईलिंग टालंग और हेयेंग मंगफी उपस्थित रहे।"वहीं, कर्नाटक के हुबली में भी छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा चिन्मया महाविद्यालय से शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान करीब 21 फीट लंबा और 14 फीट चौड़ा विशाल राष्ट्रीय ध्वज को शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया।

Arunachal Pradesh News : 'हम भारती वेलफेयर फाउंडेशन' के अध्यक्ष अनवर मुल्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस देश के सबसे महत्वपूर्ण पर्व हैं। स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और बच्चों को उनके बलिदान के बारे में समझाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×