Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar 20 फरवरी को Arunachal Pradesh का करेंगे दौरा

02:19 PM Feb 18, 2024 IST | NAMITA DIXIT
Jagdeep Dhankhar

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) की दो-दिवसीय यात्रा पर 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे। यह उपराष्ट्रपति के तौर पर उनकी पहली यात्रा होगी।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा यहां इंदिरा गांधी पार्क में राज्य के 38वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू

आपको बता दें धनखड़ 21 फरवरी को राजभवन में राज्य पुरस्कार समारोह में भी शामिल होंगे।इस बीच राजधानी के उपायुक्त तालो पोटोम ने एक कार्यकारी आदेश में शनिवार से यहां राजभवन के आसपास 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू कर दी है।

Advertisement

कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों को छूट दी गई

सूत्रों के अनुसार, किसी स्थान पर चार से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक रहेगी। हालांकि, सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा बलों और उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों को छूट दी गई है। निषेधाज्ञा 21 फरवरी तक लागू रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article