Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'गांधी के साथ नोटों पर हो भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की तस्वीर', केजरीवाल ने उठाई मांग

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर गांधी के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की तस्वीर की मांग की है।

12:41 PM Oct 26, 2022 IST | Desk Team

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर गांधी के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की तस्वीर की मांग की है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर गांधी के साथ भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की तस्वीर की मांग की है। गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल की इस डिमांड को हिंदुत्व कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है। केजरीवाल ने मुस्लिम देश इंडोनेशिया का भी उदाहरण दिया।
Advertisement
डॉलर के मुकाबले रुपए की कमजोरी का हवाला देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बार देवी-देवताओं का आशीर्वाद नहीं मिलने से प्रयास सफल नहीं होते हैं। केजरीवाल ने कहा कि लक्ष्मी-गणेश की नोट पर तस्वीर लगाने से देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा।  उन्होंने कहा कि हम सब देख रहे हैं कि हमारी अर्थव्यवस्था बहुत नाजुक दौर से गुजर रही है। हम देख रहे हैं कि डॉलर के मुकाबले रुपया दिन प्रतिदिन कमजोर होता जा रहा है।

अमित शाह का ऐलान – गुजरात विधानसभा चुनाव में नए चेहरों को 25 फीसदी टिकट देगी BJP

इस मांग पर मुसलमानों की संभावित नाराजगी पर जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि ”इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। 85 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम हैं। 2 फीसदी से भी कम हिंदू हैं वहां पर, लेकिन उन्होंने भी अपने नोट पर गणेश जी की तस्वीर छापी है। यह एक बहुत अहम कदम है, जो केंद्र सरकार को उठाना चाहिए। मैं 130 करोड़ लोगों की ओर से केंद्र सरकार और पीएम मोदी से यह अपील करता हूं।”
इस पर विशेष समुदाय नाराजगी को लेकर केजरीवाल ने  कहा, ”हम किसी के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं, हम यह नहीं कह रहे हैं कि इसको हटाओ उसको रखो। हम किसी के खिलाफ नहीं हैं, जब इंडोनेशिया कर सकता है तो हम भी कर सकते हैं। इसमें किसी को आपत्ति होनी नहीं चाहिए। सबकी समृद्धि और संपन्नता की बात हो रही है। अगर इंडोनेशिया कर सकता है तो हम भी कर सकते हैं। लक्ष्मी जी ऐसी देवी हैं, जिनकों समृद्धि और संपन्नता की देवी माना गया है।”
Advertisement
Next Article