For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मोरबी से ध्यान भटकाने का है प्रयास? महाठग और सत्येंद्र जैन कनेक्शन पर बोले केजरीवाल

महाठग के आरोपों के बाद बीजेपी ने AAP के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। इस बीच आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन आरोपों को मोरबी ब्रिज हादसे से ध्यान भटकाने वाला बताया है।

02:56 PM Nov 01, 2022 IST | Desk Team

महाठग के आरोपों के बाद बीजेपी ने AAP के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। इस बीच आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन आरोपों को मोरबी ब्रिज हादसे से ध्यान भटकाने वाला बताया है।

मोरबी से ध्यान भटकाने का है प्रयास  महाठग और सत्येंद्र जैन कनेक्शन पर बोले केजरीवाल
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन पर ठग सुकेश चंद्रशेखर से प्रोटेक्शन मनी वसूलने का आरोप लगाया है। महाठग के आरोपों के बाद बीजेपी ने आप के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। इस बीच आप संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन आरोपों को मोरबी ब्रिज हादसे से ध्यान भटकाने वाला बताया है।
Advertisement
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोरबी में ब्रिज गिरने की घटना कल से एक दिन पहले हुई। सभी टीवी चैनलों ने इस मुद्दे को उठाया लेकिन आज यह गायब हो गया और सुकेश चंद्रशेखर के आरोप सामने आ गए। क्या यह मोरबी से ध्यान हटाने के लिए रची गई पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी नहीं लगती? उन्होंने कहा कि बीजेपी सुकेश के कंधे से बंदूक चलाने की कोशिश कर रही है। पंजाब चुनाव से पहले ये लोग कुमार विश्वास को लेकर आए थे।
बता दें कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से दिल्ली के LG को पत्र लिखा जिसमें सत्येंद्र जैन और DG जेल पर धमकी-दबाव का आरोप लगाया है। पत्र में महाठग ने अपने वकील के हवाले से दावा किया कि वे जैन को 2015 से जानते हैं और उन्हें जबरदस्ती 10 करोड़ रुपए की प्रोटेक्शन मनी और 12.50 करोड़ रु. DG जेल को देने के लिए मजबूर किया गया था।
सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों पर BJP ने AAP के खिलाफ खोला मोर्चा 
Advertisement
सुकेश चंद्रशेखर के इन आरोपों के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने AAP पर हमलावर होते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ठग पार्टी बन गई है। ठग के घर में ठगी हुई है। टीम केजरीवाल भ्रष्टाचार में अव्वल है। उन्होंने कहा कि आप ने ठग के घर में महाठगी की है।
संबित पात्रा ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने सुकेश से 10 करोड़ रुपये की ठगी की है। संबित का आरोप है कि हर महीने 2 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी ले रही थी। संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जब मिल बैठेंगे तीन यार, गूंजेगी तिहाड़ की दीवार…भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ ठगी की गई और उसको राज्यसभा भेजने का लालच दिया गया है। इससे पहले संबित पात्रा ने ट्वीट कर दावा किया कि आम आदमी पार्टी को सुकेश चंद्र शेखर ने पैसे दिए हैं।  उन्होंने कहा कि पार्टी को भी करीब 50 करोड़ का भुगतान किया गया है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि AAP को कट्टर भ्रष्ट पार्टी कहा जाए।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×