W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Arvind Kejriwal ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

06:48 PM Jun 02, 2024 IST | Pannelal Gupta
arvind kejriwal ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
Advertisement

Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। सरेंडर से पहले हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की।

Highlights

  • सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर
  • चुनाव के लिए मिला था 21 दिन की अंतरिम जमानत
  • दिल्ली आबकारी मामले में किया गया था

सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal)ने आज यानि 2 जून को तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तारी के चुनाव को देखते हुए सप्रीम कोर्ट ने 21 दिन की जमानत दी थी।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट अरविंद को अग्रिम जमानत के लिए कई सारे शर्ते भी रखी थी मुख्यमंत्री कार्यालय जाने पर पाबंदी , शराब घोटाले से जुड़े लोगों से नहीं मिलना और न ही इस पर कोई बातचीत करना। इसके साथ ही कोर्ट ने कई अन्य शर्तें भी लगाई थीं। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश दिया था की चुनाव समाप्त होने के बाद अरविंद केजरीवाल को खुद सरेंडर करना होगा।

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी

बता दें कि ईडी द्वारा आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल(Arvind Kejriwal) को दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में कथित घोटाला मामले में 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अगस्त 2022 में एफआईआर दर्ज की थी। गिरफ़्तारी के बाद केजरीवाल ने अदालत में अपील भी की थी परन्तु अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं आया है।

सरेंडर से पहले केजरीवाल(Arvind Kejriwal) किये कई जरुरी काम

केजरीवाल सरेंडर करने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन और पूजा अर्चना की। इसके बाद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के कार्यालय पहुंचेंगे। वह पहुंचकर अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित किया।
पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलाने के बाद केजरीवाल ने खुद तिहाड़ जेल के अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Pannelal Gupta

View all posts

Advertisement
Advertisement
×