For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM Kejriwal से मिलने ED दफ्तर पहुंचीं पत्नी सुनीता

08:38 AM Mar 27, 2024 IST | NAMITA DIXIT
cm kejriwal से मिलने ed दफ्तर पहुंचीं पत्नी सुनीता

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मंगलवार शाम आप प्रमुख से मिलने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचीं।कोर्ट ने 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 मार्च तक छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया।

  • CM Kejriwal से मिलने ED दफ्तर पहुंचीं पत्नी सुनीता
  • कोर्ट ने CM को छह दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया
  • CM Kejriwal ईडी की हिरासत से चलाएंगे सरकार- आप

सुनीता केजरीवाल ने ED दफ्तर में CM केजरीवाल से मुलाकात की

इससे पहले शनिवार 23 मार्च को सुनीता केजरीवाल ने ईडी के दफ्तर में सीएम केजरीवाल से मुलाकात की थी। इस बीच, भाजपा मांग कर रही है कि शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद छोड़ दें। हालांकि, आप ने कहा है कि वह ईडी की हिरासत से सरकार चलाएंगे।इससे पहले दिन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से दूसरा आदेश जारी किया है, जिसमें उनसे राष्ट्रीय राजधानी के मोहल्ला क्लीनिकों और अस्पतालों में दवाओं और नैदानिक ​​परीक्षणों की कमी को दूर करने के लिए कहा गया है।

पत्नी सुनीता केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद सुनीता केजरीवाल पहली बार प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि गिरफ्तारी हमें आश्चर्य में नही डाल रही है। मुझे भले गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं जेल में रहूं या बाहर रहूं। आप लोगों के लिए काम करता रहूंगा।

यह है पूरा मामला

2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग से संबंधित है, जिसे बाद में रद कर दिया गया था। मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी ने आरोप लगाया है कि आरोपित उत्पाद शुल्क नीति तैयार करने के लिए केजरीवाल के संपर्क में थे, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अनुचित लाभ हुआ और बदले में उन्होंने आप को रिश्वत दी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×