Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली के नए सीएम होंगी अरविंद केजरीवाल की पत्नी!, वीडियो जारी कर दिया संदेश

02:09 PM Mar 23, 2024 IST | Jivesh Mishra

Arvind Kejriwal Wife: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 6 दिनों के लिए ईडी रिमांड पर हैं। इस बीच सवाल ये उठता है कि अभी तक केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वहीं, अगर केजरीवाल अपने सीएम पद से इस्तीफा देते हैं तो दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के पद पर कौन विराजमान होंगे। खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के नए सीएम के रूप में केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शपथ ले सकती हैं।

Highlights:

 

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद पर शपथ ले सकती है सुनीता केजरीवाल

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल नए सीएम पद के लिए शपथ ले सकती है। इस बीच मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में केजरीवाल के लिखे हुए पत्र में लिखा संदेश पढ़ते हुए कहा कि मैंने बहुत संघर्ष किया है, इस गिरफ्तारी से मैं हैरान नहीं हूं। आगे उन्होंने कहा कि मेरी जीवन ही संघर्ष है। केजरीवाल लोहे के बने हुए हैं और वो बहुत ही मजबूत हैं।

सुनीता केजरीवाल ने जारी किया एक मैसेज वीडियो

इस बीच केजरीवाल के पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक मैसेज वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि मेरे प्यारे देशवासियों मुझे (अरविंद केजरीवाल) को कल गिरफ्तार कर लिया गया। मैं अंदर रहूं या फिर बाहर हर पल देश की सेवा करता रहूंगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement

 

Advertisement
Next Article