टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Aditya Roy Kapur से अलग होते ही Ananya Panday को मिला नया प्यार, ऐसे हुआ खुलासा

आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप होने के बाद अब अनन्या पांडे एक मॉडल वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं।

07:30 AM Oct 30, 2024 IST | Anjali Dahiya

आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप होने के बाद अब अनन्या पांडे एक मॉडल वॉकर ब्लैंको को डेट कर रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने 5 साल में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। बीते दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अनन्या पांडे की फिल्म सीटीआरएल में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। फिल्म के साथ अनन्या पांडे अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहीं। अनन्या पांडे लंबे समय से एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर दोनों ने ही ब्रेकअप की बिना नाम लिए पुष्टि भी कर दी है। अब अनन्या पांडे का नाम हॉलीवुड मॉडल ‘वॉकर ब्लेंको’ के साथ जुड़ रहा है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे वॉकर ब्लेंको को डेट कर रही हैं। हाल ही में अनन्या पांडे के जन्मदिन पर वॉकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। जिसमें वॉकर ने अनन्या के लिए अपने प्यार का खुलेआम इजहार भी किया था। वॉकर ब्लेंको ने अनन्या की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की बधाई, आप काफी खास हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं।’ इस पोस्ट के बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी खुलकर इस रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई है।

कौन हैं वॉकर ब्लेंको?

वॉकर ब्लेंको एक हॉलीवुड मॉडल हैं और अमेरिका के रहने वाले हैं। वॉकर ब्लेंको मॉडलिंग के चलते ग्लेमर की दुनिया से जुड़े हैं। वॉकर और अनन्या की दोस्ती भी काफी पुरानी बताई जा रही है। बीते महीनों में वॉकर और अनन्या को साथ में अनंत अंबानी की सगाई में भी साथ देखा गया था। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। अब वॉकर के पोस्ट ने इन खहरों को और पक्का कर दिया है। वॉकर अमेरिका के शिकागो शहर के रहने वाले हैं। वॉकर की फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक फ्लोरिडा, मियामी में वॉकर का ज्यादा समय बीता है। वेस्टमिंस्टर क्रिश्चियन स्कूल से पढ़ाई करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में आ गए थे। 

जामनगर में काम करते हैं वॉकर ब्लेंको

वॉकर ब्लेंको को बीते दिनों अनंत अंबानी की सगाई में जामनगर में भी देखा गया था। यहां अनन्या पांडे को भी उनके साथ देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉकर ब्लेंको यहां वनतारा, जामनगर में काम करते हैं। वॉकर एनिमल लवर हैं। वॉकर के इंस्टाग्राम पर भी एनिमल के साथ उनकी तस्वीरें भरी पड़ी हैं। वॉकर अपना ज्यादातर समय जानवरों के बीच ही गुजारते हैं। 

Advertisement
Next Article