For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'कुर्सी संभालते ही सबसे पहले भारतीय सेना को हटा देंगे' मालदीव के राष्ट्रपति ने बोली ड्रैगन की भाषा

08:16 PM Oct 19, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha
 कुर्सी संभालते ही सबसे पहले भारतीय सेना को हटा देंगे  मालदीव के राष्ट्रपति ने बोली ड्रैगन की भाषा
maldives new president mohammad muizzu

मालदीव में चुनावों को अगर चीन और भारत के संघर्ष या वर्चस्व के लड़ाई के रूप में न देखा जाएं तो गलत नहीं होगा और ऐसा क्यों आइए जानते है। मालदीव के चुनाव में विपक्ष के नेता मोहम्मद मोइज्जू ने जीत हासिल की है। चुनाव में टक्कर देने वाले राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह हार गए। अब मोहम्मद मोइज्जू की जीत के बाद साफ तौर पर माना जा रहा है कि मालदीव पर अब चीन का प्रभाव पड़ने वाला है। मोइज्जू ने पद संभालने से पहले ही भारत के खिलाफ ड्रैगन की भाषा इस्तेमाल शुरू कर दिया था। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने देश से भारतीय सैनिकों को निकालने वाले वादे पर अड़े हुए है।

मुइजू ने किया ऐलान

मोहम्मद मुइजू ने कहा है कि राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पहले हफ्ते के भीतर मालदीव से भारतीय सैनिकों को हटा दिया जाएगा। अगले महीने मोहम्मद मुइजू आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति का पद संभालेंगे। मुइजू ने कहा है कि हम कूटनीतिक तरीकों से ही भारतीय सेना को हटाएंगे। मोहम्मद मुइजू को चीन समर्थक राष्ट्रपति के तौर पर जाना जाता है। मोहम्मद मुइजू पर चीन का काफी प्रभाव है। उन्होंने पूरे चुनाव अभियान के दौरान बोझ-विरोधी एजेंडा अपनाया।

mohammad muizzu

पहले ही मान चुके थे लोग

इनके जीतने से पहले ही लोगों को विश्वास था कि वह सत्ता में आते ही भारत विरोधी रुख अपना लेंगे। उन्होंने ऐसी ही शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद संभालने के बाद पहले दिन मैं भारत से अनुरोध करूंगा कि वह अपनी सेना को घर ले जाए। ये बात उन्होंने एक इंटरनेशनल न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। मालदीव में हुए चुनाव में मोहम्मद मुइजू ने इब्राहिम सोलेह को हरा दिया। इब्राहिम सोलिह को भारत समर्थक माना जाता है।

मालदीव अर्थव्यवस्था में भारत का बड़ा हाथ

मोहम्मद मुइजू ने कहा“हम कई सदियों से एक शांतिपूर्ण राष्ट्र रहे हैं। हमारी धरती पर कोई विदेशी सेना नहीं थी। हम कोई बड़ी सेना नहीं हैं। अगर विदेशी सैनिक हमारी ज़मीन पर हैं, तो हम सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं"। बता दे मालदीव की अर्थव्यवस्था काफी हद तक भारत पर निर्भर है। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय मालदीव जाते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Gulshan Kumar Jha

View all posts

मेरा नाम गुलशन कुमार झा है। मैं 2022 से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मैंने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई नोएडा से की हैं। अपने प्रोफेशनल जिंदगी की शुरुआत मैंने न्यूज24 में इंटर्न के रूप में काम किया, जिसके बाद रिपब्लिक इंडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म में एंकर के रूप में काम करते हुए नई-नई चीजों को सिखा। पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग समेत इंटरनेशनल बीट पर अच्छी कमांड रखते हुए अभी मैं पंजाब केसरी.कॉम में कंटेंट राइटर और एंकर के रूप में काम कर रहा हूं।

Advertisement
×