टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

KarpooriThakur को ‘भारत रत्न' मिलते ही X पर छाया BiharThanksModiji

08:56 AM Jan 25, 2024 IST | Pratibha

#BiharThanksModiji Trending on X: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की बात की। जैसे ही मोदी जी के तरफ से ये घोषणा हुई। बिहार वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर #BiharThanksModiji ट्रेंड करने लगा।

Advertisement

Courtsey : वीडियो को एक्स पर @binodbjpgpl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

Courtsey : वीडियो को एक्स पर @anupkr_302 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

बिहार में सियासी हलचल तेज

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। सबसे पहले सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को इसके लिए धन्यवाद दिया। कर्पूरी ठाकुर (#BiharThanksModiji Trending on X) बिहार में पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो ऐसे में बीजेपी सरकार का लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह कदम उन्हें बिहार में फायदा पहुंचा सकता है। जानकारी के अनुसार बिहार में अतिपिछड़ा वर्ग की आबादी 36% जिसका फायदा आने वाले चुनाव में बीजेपी को मिल सकता है।

Courtsey : वीडियो को एक्स पर @cpk18 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

Courtsey : वीडियो को एक्स पर @iHimanshu_9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

BiharThanksModiji क्यों हो रहा ट्रेंड ?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (#BiharThanksModiji Trending on X) को भारत रत्न देने की घोषणा होने के बाद सोशल मीडिया उनकी पुरानी फोटो, नाम और उनके बारे में रोचक फैक्ट्स शेयर किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर #BiharThanksModiji ट्रेंड कर रहा है। लोग इसके लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना कर रहे हैं। लगातार लोग इससे संबंधित पोस्ट कर रहे हैं।

Courtsey : वीडियो को एक्स पर @cpk18 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

Courtsey : वीडियो को एक्स पर @NeerajRoyKumar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

सामाजिक भेदभाव और समानता के लिए किया काम

लोग मोदी सरकार का बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने पर धन्यवाद दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (#BiharThanksModiji Trending on X) का जन्म समाज के पिछड़े वर्ग में हुआ था। उन्होंने देश में सामाजिक भेदभाव और समानता के लिए काम किया। वह दो बार मुख्यमंत्री रहे थे।

Courtsey : वीडियो को एक्स पर @sintu94 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

20 बार गए थे जेल

स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर 26 महीने तक जेल में रहे थे। जानकारी के अनुसार (#BiharThanksModiji Trending on X) वह कुल 20 बार जेल गए थे।अपनी लोकप्रियता के कारण उन्हें जननायक कहा जाता है। वह साल 1952 में पहली कार विधानसभा चुनाव जीते थे। वह पहली बार साल 1970 में मुख्यमंत्री बनें थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article