For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

The Traitors के शुरू होते ही शो में आया बड़ा Twist, 5 मिनट में घर से बेघर हुई ये Contestant

The Traitors शो पहले ही दिन एलिमिनेट हुई निकिता लूथर

09:52 AM Jun 13, 2025 IST | Yashika Jandwani

The Traitors शो पहले ही दिन एलिमिनेट हुई निकिता लूथर

the traitors के शुरू होते ही शो में आया बड़ा twist  5 मिनट में घर से बेघर हुई ये contestant

शो के पहले ही एपिसोड में निकिता लूथर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। करण ने एलनाज से कहा कि वह चाहें तो खुद गेम छोड़ सकती हैं या फिर किसी और कंटेस्टेंट का नाम लेकर खुद को सेफ कर सकती हैं। एलनाज ने मौके का फायदा उठाते हुए निकिता लूथर का नाम लिया।

रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ ने प्राइम वीडियो पर दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है, जिसे फिल्ममेकर करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। इसी बीच गुरुवार रात शो के पहले तीन एपिसोड रिलीज किए गए और पहले ही एपिसोड में ऐसा मोड़ आया जिसने दर्शकों को चौंका दिया। आमतौर पर रियलिटी शोज़ में कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेट होने में कुछ दिन या हफ्ते लगते हैं, लेकिन ‘द ट्रेटर्स’ ने महज 5 मिनट में पहला एलिमिनेशन कर एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।

Nikita Luther

कौन हैं निकिता लूथर

निकिता लूथर का जन्म 17 जनवरी 1991 को दिल्ली में हुआ था। वह भारत की उन चुनिंदा महिलाओं में शामिल हैं जिन्होंने पोकर की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। साल 2018 में वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर (WSOP) में जीत दर्ज कर निकिता ने भारत के लिए इतिहास रच दिया था। पोकर में ब्रेसलेट जीतना किसी खिलाड़ी के लिए बहुत बड़ी अचीवमेंट मानी जाती है। निकिता ने इस मुकाम को हासिल कर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था। अब उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन अफसोस कि ‘द ट्रेटर्स’ में उनकी जर्नी बहुत जल्दी खत्म हो गई।

Nikita Luther

कैसे हुआ एलिमिनेशन

शो के पहले एपिसोड में करण जौहर ने सभी 20 कंटेस्टेंट्स को एक गेम खेलने को कहा। इस टास्क के दौरान सभी को उन कंटेस्टेंट्स के नाम लेने थे, जिन पर वे सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। खेल के दौरान उर्फी जावेद ने अपूर्वा मुखीजा का नाम लिया, करण कुंद्रा ने साहिल सलाथिया को चुना और रफ्तार ने लक्ष्मी मांचू का नाम लिया। लक्ष्मी मांचू ने आगे निकिता लूथर का नाम चुना। सभी कंटेस्टेंट्स के बीच केवल एलनाज नौराजी ऐसी रहीं, जिन पर किसी ने भरोसा नहीं जताया।

Nikita Luther

एलनाज को मिला विशेष अधिकार

इसके बाद करण जौहर ने गेम में बड़ा ट्विस्ट लाते हुए एलनाज को एक विशेष अधिकार दिया। करण ने एलनाज से कहा कि वह चाहें तो खुद गेम छोड़ सकती हैं या फिर किसी और कंटेस्टेंट का नाम लेकर खुद को सेफ कर सकती हैं। एलनाज ने मौके का फायदा उठाते हुए निकिता लूथर का नाम लिया। एलनाज ने कहा कि निकिता बहुत अच्छी पोकर प्लेयर हैं और वह गेम में सबको धोखा दे सकती हैं। इस दलील के बाद करण जौहर ने तुरंत ही निकिता को शो से बाहर कर दिया। इस तरह ‘द ट्रेटर्स’ ने महज पांच मिनट में पहला एलिमिनेशन कर रियलिटी शोज़ की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड सेट कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yashika Jandwani

View all posts

Advertisement
×