सुबह उठते ही भुलकर भी घर में रखी इन 4 चीजों पर ना डालें नजर, बिगड़ जाते हैं बनते काम
हर व्यक्ति चाहता है कि उसका हर दिन अच्छा जाए। इसलिए कुछ लोग अपने दिन की शुरुवात भगवान की पूजा करके भी करते है।
09:13 AM Feb 12, 2022 IST | Desk Team
हर व्यक्ति चाहता है कि उसका हर दिन अच्छा जाए। इसलिए कुछ लोग अपने दिन की शुरुवात भगवान की पूजा करके भी करते है। कुछ लोग सुबह उठकर शुभ चीजों को दखते है कि उनका पूरा दिन अच्छा बीते। अगर दिन की खराब शुरुआत अक्सर लोगों के मुंह से यही बात निकलवाती है कि न जानें आज सुबह क्या देख लिया था, जो सारा दिन खराब निकला। हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसके दिन की शुरुआत अच्छी हो।
Advertisement
सुबह जल्दी उठना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। लेकिन सुबह उठते ही हमारी नजर किस चीज पर पड़नी चाहिए और किस पर नहीं ये भी काफी महत्वपूर्ण होता है। वास्तु के मुताबिक जीवन को चलाना काफी शुभ माना जाता है।
जो लोग सुबह के समय उठकर पूजा, पाठ, व्यायाम, स्नान या अपना कोई जरूरी काम करते हैं, उनका शरीर पूरे दिन एनर्जी से भरा रहता है और वे खुद को काफी फुर्तीला महसूस करते हैं। साथ ही हमारे काम बनते चले जाते हैं। लेकिन अगर सुबह के समय हम गलत बातें करें, गलत चीजों को देख लें तो हमारे दिमाग पर उसका नकारात्मक असर पड़ता है।
रुकी हुई घड़ी– वास्तु की मानें तो सुबह उठते ही बंद घड़ी भी नहीं देखनी चाहिए. इस कारण घर में आर्थिक तंगी आने लगती हैं।
झूठे बर्तन– सुबह उठने के बाद अगर किचन में मौजूद झूठे बर्तन देख लिए जाए तो इससे भी दिन की शुरुआत खराब हो सकती है।
खंडित मूर्ति- वैसे तो घर में टूटी या खंडित मूर्ति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ये भी अशुभ होता है। लेकिन अगर आपके घर में खंडित या टूटी मूर्ति है तो भूल से भी उसे ऐसी जगह न रखें कि सुबह उठते ही वह आपकी आंखों के सामने मौजूद हो।
शीशा– कभी भी सुबह उठकर शीशा नहीं देखना चाहिए। ये अशुभ होता है।
Advertisement