Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'असानी' तूफान : जानिए अब किस ओर बढ़ रहा है यह खतरनाक चक्रवात, इस राज्य में हो रही है भारी बारिश

तट पर 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

12:32 PM May 11, 2022 IST | Desk Team

तट पर 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

बंगाल की खाड़ी की ओर से बढ़ते हुए भयंकर चक्रवाती तूफान ‘असानी’ के चलते आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और रायलसीमा क्षेत्रों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में यह तूफान कमजोर पड़ गया है। बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान मछलीपट्टनम से लगभग 50 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 150 किमी दक्षिण-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दोपहर से शाम के दौरान नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों से होकर गुजरेगा। इसके बाद तूफान के रात में उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना हैं।
55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है हवाएं
आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तो कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं। आंध्र प्रदेश के तट पर 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आंध्र प्रदेश तट कृष्णा, पूर्व और पश्चिम गोदावरी, पुडुचेरी और विशाखापत्तनम जिलों में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि गुरुवार की सुबह तक हवा की गति घट जाएगी।
Advertisement

सभी तटीय जिलों को रखा गया है अलर्ट
आईएमडी ने कहा कि भयानक तूफान और बारिश के कारण आंध्र प्रदेश के पूर्वी और पश्चिम गोदावरी जिले और पुडुचेरी के यनम के निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है। सभी तटीय जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की नौ टीमों को तुरंत प्रभावित जिलों में भेजा गया है।

Advertisement
Next Article