टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आशा कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

NULL

07:26 PM Jan 25, 2018 IST | Desk Team

NULL

भिवानी : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से हरियाणा में कई स्थानों पर धरना दे रही आशा कर्मचारियों ने आज यहां स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला जलाया। आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आशा वर्करों ने यहां अस्पताल परिसर में धरना दिया और बाद में सभी आशा वर्कर जुलूस की शक्ल में सरकारी अस्पताल से घंटाघर, हांसी गेट होते हुए महम गेट पहुंची, जहां पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पुतला फूंका।

इस अवसर पर आशा वर्कर्स जिला प्रधान कमलेश ने कहा कि नवंबर 2013 में तत्कालीन सरकार ने अप्रैल से 1000 रूपए परियोजना वर्करों को देने का वायदा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया है। सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) जिला प्रधान कामरेड ओम प्रकाश ने कहा कि जिस तरह नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों को लाभ दिया गया है उसी प्रकार आशा वर्करों को भी लाभ दिया जाए।

 उन्होंने कहा कि 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन ने आशाओं को मजदूर घोषित करके न्यूनतम वेतन व सेवा निवृति लाभ देने का अनुमोदन किया था। परन्तु केंद, व राज्य सरकार ने इसे अभी तक लागू नहीं किया है। इसलिए आशाओं में सरकार के प्रति काफी गहरा रोष व्याप्त है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Next Article