आशा पारेख होंगी दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, 10 साल की उम्र से रहा है फिल्मो में योगदान
इस वक़्त एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख को जल्द ही सम्मानित किया जायेगा। जी हां, अब खबर आई है कि आशा पारेख को देश के सबसे प्रेस्टीजियस आवर्स से नवाजा जायेगा। आशा पारेख को 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
03:47 PM Sep 27, 2022 IST | Desk Team
इस वक़्त एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख को जल्द ही सम्मानित किया जायेगा। जी हां, अब खबर आई है कि आशा पारेख को देश के सबसे प्रेस्टीजियस आवर्स से नवाजा जायेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने खुद इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आशा पारेख को 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि दादा साहब फाल्के अवॉर्ड को इंडियन सिनेमा में सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस को उनके एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कंट्रीब्यूशन के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। आज भारतीय सिनेमा जिस मुकाम पर है, इसे वहां तक लाने में आशा पारेख का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
वही, आशा पारेख यह अवॉर्ड पाने वाली 52वीं हस्ती होंगी। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘आशा भोंसले, हेमा मालिनी, उदित नारायण झा, पूनम ढिल्लों और टीएस नागभरण ने बैठक करके दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए आशा पारेख को चुना है।’
Advertisement
आपको बता दे, आशा पारेख पचानवे से ज़्यादा फिल्मो में काम कर चुकी है। वो अपने दौर की हाइएस्ट पेड ऐक्ट्रेसेज में से एक रही हैं। साथ ही उन्होंने पंजाबी, गुजराती और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। इससे पहले उन्हें साल 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वो 1998 से 2001 तक CBFC की अध्यक्ष भी रहीं है।
ऐसे में उन्हें इस अवॉर्ड के नवाजा जान आबादी सम्मान की बात है। आपको बता दे, इस साल यह प्रोग्राम 30 सितंबर को किया जाएगा जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ऐक्ट्रेस आशा पारेख को अवॉर्ड देंगी।
Advertisement