Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुख्यमंत्री Nitish Kumar की लंबी उम्र के लिए अशोक चौधरी ने 75 किलो नैवेद्यम लड्डू चढ़ाए

अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र के लिए 75 किलो नैवेद्यम लड्डू अर्पित किए

10:14 AM Mar 01, 2025 IST | Rahul Kumar

अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र के लिए 75 किलो नैवेद्यम लड्डू अर्पित किए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 75वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर, मंत्री अशोक चौधरी मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना के साथ विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां संपन्न हुईं।

Advertisement

पटना के महावीर मंदिर में हुआ, जहां श्रद्धालुओं और जदयू कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री जी की दीर्घायु और बिहार के विकास हेतु प्रार्थना करते हुए 75 किलो नैवेद्यम लड्डू अर्पित कर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया और 75 कबूतरों को उड़ाकर शांति और समृद्धि का संदेश दिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पर आधारित, मंत्री अशोक चौधरी द्वारा लिखित “बिहार के गांधी-नीतीश कुमार” नामक पुस्तक एवं शॉल का वितरण भी किया गया।

सरकारें बदली, गठबंधन बदले, नहीं बदले Nitish Kumar

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार मंटू सिंह, MLC तरुण चौधरी, महासचिव छोटू सिंह, युवा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य और बिहार की निरंतर प्रगति की कामना की।

Advertisement
Next Article