Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

TMC से नाता तोड़ AAP में शामिल होंगे अशोक तंवर, केजरीवाल का हरियाणा में बड़ा दाव

हरियाणा के पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर सोमवार को आम आदमी पार्टी जॉइन करेंगे। अशोक तंवर ने पिछले साल नवंबर महीने में टीएमसी जॉइन की ..

02:04 PM Apr 04, 2022 IST | Desk Team

हरियाणा के पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर सोमवार को आम आदमी पार्टी जॉइन करेंगे। अशोक तंवर ने पिछले साल नवंबर महीने में टीएमसी जॉइन की ..

हरियाणा के पूर्व कांग्रेस नेता अशोक तंवर सोमवार को आम आदमी पार्टी जॉइन करेंगे। अशोक तंवर ने पिछले साल नवंबर महीने में टीएमसी जॉइन की थी। लेकिन अब अशोक तंवर का टीएमसी से भी मोहभंग हो गया है और अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर सोमवार को वह आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।
राहुल गांधी के करीबीयों नेताओं मे होती थी तंवर कि गिनती
इससे पहले अशोक तंवर ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल पार्टी जवाइन की थी। वहीं तंवर का कांग्रेस से भी एक अच्छा खासा नाता रहा है, उनकी गिनती राहुल गांधी के करीबियों में होती थी। हरियाणा कांग्रेस का युवा चेहरा रहे अशोक तंवर ने 2021 में पार्टी आलाकमान की उदासीनता के कारण कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया था। हालांकि अब वह आम आदमी पार्टी के होने जा रहे है और यह उम्मीद लगाई जा रही है कि उनको हरियाणा में एक बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
आप ने पंजाब विधान सभा प्रचंड जीत दर्ज की
दरअसल पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद ‘आप’ अपने पैर अन्य राज्यों में भी प्रसार रही है और पार्टी को मजबूत करने की तैयारी में लगी हुई है।
दिल्ली में एक तरफ अशोक तंवर पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में कर्नाटक के पूर्व एडीजी भास्कर राव अपने कुछ समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
AAP बच्चा पार्टी है….अनिल विज
 हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, “AAP बच्चा पार्टी है और इसको मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है। चंडीगढ़ का मुद्दा है लेकिन ये फैसला एक साथ लिया जायेगा, अलग-अलग फैसले नहीं लिए जायेंगे। चंडीगढ़ के साथ कई मुद्दे जुड़े हुए हैं। पंजाब में अभी जो सरकार बनी है उसके अभी दूध के दांत भी नहीं टूटे हैं। लेकिन जिस पार्टी से वो सम्बंधित है, वो धोखेबाज पार्टी है।
Advertisement

लखीमपुर हिंसा: केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिलेगी जमानत? सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Advertisement
Next Article