W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ashutosh Rana ने सोशल मीडिया पर समझाया गुरु-शिष्य का महत्व, जाने क्यों हुए भावुक

सोशल मीडिया पर भावुक हुए आशुतोष राणा, गुरु-शिष्य संबंध पर की बात

05:34 AM Mar 17, 2025 IST | Arpita Singh

सोशल मीडिया पर भावुक हुए आशुतोष राणा, गुरु-शिष्य संबंध पर की बात

ashutosh rana ने सोशल मीडिया पर समझाया गुरु शिष्य का महत्व  जाने क्यों हुए भावुक

अभिनेता आशुतोष राणा ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो अपलोड कर प्रशंसकों को बताया कि गुरु- शिष्य के बीच का रिश्ता कैसा होता है। राणा ने अपने अंदाज में समझाया कि एक का विश्वास सृजन में तो दूसरे का सब कुछ अपने गुरु के चरणों में रखने से संबंधित होता है। आशुतोष राणा सोशल मीडिया पर अक्सर वैचारिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने गुरु-शिष्य के रिश्ते पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन दोनों का संबंध विसर्जन और सृजन से होता है।

Advertisement

आशुतोष राणा ने बताया कि एक गुरु ही होता है जो अपने छात्र की कमियों को दूर कर उसे निखारता है और उसके सफल होने में अपना योगदान देता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “शिष्य मिटने को तैयार रहे तो गुरु उसे बनाने पर आमादा हो जाता है। शिष्य होना बने हुए को मिटाने की प्रक्रिया है। गुरु वो होता है, जो मिटे हुए को बनाने की क्षमता रखता है। शिष्य का विश्वास विसर्जन में होता है तो गुरु का विश्वास, सृजन में होता है।”

Advertisement

आशुतोष राणा की गिनती एक मंझे हुए कलाकार के रूप में होती है। फिल्मों की तरह ही वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट भी बेहतरीन मुद्दों को बेहतरीन अंदाज में प्रशंसकों के सामने रखते हैं। 27 फरवरी को उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की थी। तब भी गुरु महिमा का बखान किया था। मुलाकात का वीडियो सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने भाव बताए थे। प्रेमानंद महाराज के दर्शन के दौरान आशुतोष राणा ने अपने गुरु को भी याद किया। राणा ने कहा, “मेरे गुरु दद्दा जी महाराज की शरण में 1984 में आ गए थे और 2020 में अंतिम सांस तक उनके साथ रहे। यह तो गुरु कृपा है जो आपके दर्शन हो गए। अन्यथा हम लोग माया के पंथ में फंसे रहते हैं।”

Advertisement

Advertisement
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
Advertisement
×