टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अश्विनी शर्मा का पंजाब भाजपा अध्यक्ष बनना तय

पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष के लिये पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा और राष्ट्रीय परिषद के 13 सदस्यों के 14लोगों ने जालंधर के सर्किट हाउस में गुरुवार को नामांकन किया।

02:27 PM Jan 16, 2020 IST | Shera Rajput

पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष के लिये पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा और राष्ट्रीय परिषद के 13 सदस्यों के 14लोगों ने जालंधर के सर्किट हाउस में गुरुवार को नामांकन किया।

पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष के लिये पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा और राष्ट्रीय परिषद के 13 सदस्यों के 14लोगों ने जालंधर के सर्किट हाउस में गुरुवार को नामांकन किया। 
Advertisement
चुनाव इंचार्ज अनिल सरीन और चुनाव आब्जर्वर महेश गिरी ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के लिये केवल पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने नामांकन किया जबकि राष्ट्रीय परिषद के 13 सदस्यों के लिए 14 लोगों ने नामांकन किया जिनमें मस्टर मोहन लाल, तीक्ष्ण सूद, इकबाल सिंह, धर्मपाल लालपुरा, दिलबाग राय, लक्मीकांता चावला, मोहन लाल गर्ग, प्रेम गुगलानी, केवल कुमार, सुरजीत ज्याणी, डॉक्टर बलदेव चावला,ओंकार सिंह पाहवा, मोहिन्दर भगत, दिलबाग राय शामिल हैं। 
श्री गिरी ने कहा कि शाम 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 जनवरी को दो बजे देश भगत यादगार हाल में पंजाब प्रधान और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यो की घोषणा की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह 17 जनवरी अपराह्न दो बजे स्थानीय देश भगत यादगार हाल में होगा। 
श्री अश्विनी शर्मा पठानकोट से विधायक रह चुके हैं और 2010 में पंजाब भाजपा की बागडोर संभाल चुके हैं। 
श्री शर्मा ने अपना राजनीतिक करियर बूथ अध्यक्ष से शुरू किया था। वे मंडल अध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री, भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना के प्रदेश अध्यक्ष रहते इन्हें प्रदेश युवा मोर्चा की बागडोर दी गई थी। 
इसके बाद राजिंद, भंडारी के कार्यकाल में प्रदेश महामंत्री भाजपा भी नियुक्त किया गया। 2010 में पार्टी ने इन्हें प्रदेश की बागडोर दी। इनके नेतृत्व में भाजपा 23 में से 12 विधानसभा सीटें जीती थी। 2012 में शर्मा पठानकोट से विधायक चुने गए।
Advertisement
Next Article