Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Modi 3.0 Cabinet: Ashwini Vaishnaw का विपक्ष पर हमला, कांग्रेस ने आदिवासियों की कभी फिक्र नहीं की

10:47 PM Jun 11, 2024 IST | Abhishek Kumar

Ashwini Vaishnaw: मोदी सरकार में रेल, सूचना-प्रसारण और आईटी मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है।

Highlights
. Ashwini Vaishnaw का विपक्ष पर हमला
. कांग्रेस ने आदिवासियों की कभी फिक्र नहीं की
. अश्विनी वैष्णव मोदी सरकार में रेल मंत्री बने हैं

Ashwini Vaishnaw का विपक्ष पर हमला

मोदी सरकार में रेल, सूचना-प्रसारण और आईटी मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे अश्विनी वैष्णव(Ashwini Vaishnaw) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। वहीं उन्होंने पोस्ट किया, कुछ गौर करने लायक बातें हैं। पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर, जो बड़े पैमाने पर आदिवासी बहुल हैं, कांग्रेस ने 21वीं सदी में किसी आदिवासी को मुख्यमंत्री नियुक्त नहीं किया है। वहीं, भाजपा ने अभी तक आदिवासी समाज के चार सीएम बनाए हैं, जिनमें बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, विष्णुदेव साय और मोहन माझी का नाम शामिल है।

Advertisement

कांग्रेस ने आदिवासियों की कभी फिक्र नहीं की: Ashwini Vaishnaw

उन्होंने(Ashwini Vaishnaw) आगे लिखा, असम में भी भाजपा ने सर्बानंद सोनोवाल को सीएम बनाया, जबकि कांग्रेस ने किसी आदिवासी को सीएम नहीं बनाया। राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया। 2012 के राष्‍ट्रपति चुनाव में पीए. संगमा की उम्‍मीदवारी का भाजपा ने समर्थन किया था, जबकि कांग्रेस ने इन दोनों का विरोध किया था। यह एक झलक है कि किसे आदिवासी सशक्तीकरण की परवाह है और किसे नहीं।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article