Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

इस मार्किट में किलो के हिसाब से बिकते हैं लैपटॉप, ग्राहकों का लगता है तांता

NULL

07:20 PM Aug 25, 2017 IST | Desk Team

NULL

आजकल गैजेट हमारी डेली लाइफ का हिस्सा बन गए है। इसमें मोबाइल फ़ोन से लेकर कंप्यूटर और लैपटॉप तक शामिल है जिनके बिना हम रोजाना के काम पूरे नहीं कर सकते। खासकर लैपटॉप पढने वाले छात्रों से लेकर बिसनेसमेन तक के लिए एक बड़ा जरूरी गैजेट है। लेकिन अब भी लैपटॉप खासे महंगे हैं, जिस वजह से यह हर किसी के बजट में नहीं समाते।

Advertisement
अगर आप भी अपने लिए लैपटॉप लेना चाहते हैं और महंगा होने की वजह से नहीं खरीद पाते तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए ही है। आज हम आपको बताने वाले है की आप सस्ते और अच्छे लैपटॉप कहाँ से ले सकते है। अगर आप दिल्ली या एनसीआर में रहते है तो आपने दिल्ली के नेहरु पैलेस की कंप्यूटर मार्किट के बारे में जरूर सुना होगा।

इस मार्किट को एशिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर मार्किट के रूप में जाना जाता है। यहां कंप्यूटर से जुड़ी हर चीज आसानी से और सस्ती दरों पर मिल जाती हैं। अगर आप इस मार्केट में पहली बार भी जाएं तो यहां से इतने सस्ते में कंप्यूटर पार्ट्स खरीदकर ला सकते हैं, जितने देश के किसी भी कोने में नहीं मिलेंगे।

नेहरू पैलेस को एशिया की सबसे सस्ती कंप्यूटर मार्केट भी कहा जाता है। अगर आप लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको किलो के हिसाब से भी लैपटॉप मिल जाते हैं। यह कीमत 3000 रुपये किलो से शुरू हो सकती है। जी हाँ ये हकीकत है की यहाँ आपको कंप्यूटर से जुड़ा हर सामान बेहद सस्ते दामों पर मिल जाएगा।

यहाँ पर सामान इतना सस्ता होने के पीछे वजह ये है की थोक मार्किट है और साथ ही नेहरु पैलेस मार्किट में दुकानदारों के बीच कम्पटीशन भी बहुत है। इस वजह से दुकानदार सस्ते मार्जिन पर ग्राहकों को सामान दे देते है।

दिल्ली में माल इंपोर्ट होने की वजह से इसे नेहरू पैलेस पहुंचाने में फ्रेट चार्ज कम से कम लगता है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में फ्रेट पर भारी खर्च होता है। यहां के सभी इंपोटर बड़ी मात्रा में माल इंपोर्ट करते हैं, जबकि देश के अन्य हिस्सों में इंपोर्टर कम माल लेते हैं, इसलिए नेहरू पैलेस में हमेशा सस्ता सामान मिलेगा।

Advertisement
Next Article