Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एशिया कप 2022 : फाइनल में चौथी बार आमने-सामने होंगे श्रीलंका और पाकिस्तान, काटे की होगी टक्कर

एशिया कप में श्रीलंका का फ्रॉम शानदार रहा है। लीग स्टेज में अफ़ग़ानिस्तान से हरने के बाद श्रीलंका एक भी मैच नहीं हारी है। दासुन शनाका की अगुआई में श्रीलंका के बल्लेबाज और गेंदबाज़ दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाज़ी में सलामी बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस और पाथुम निशंका ने बढ़िया शुरुआत दिलाई है वहीँ मिडिल आर्डर में कप्तान शनाका के साथ भानुका राजपक्षे ने अच्छी बल्लेबाज़ी की है।

02:09 PM Sep 11, 2022 IST | Desk Team

एशिया कप में श्रीलंका का फ्रॉम शानदार रहा है। लीग स्टेज में अफ़ग़ानिस्तान से हरने के बाद श्रीलंका एक भी मैच नहीं हारी है। दासुन शनाका की अगुआई में श्रीलंका के बल्लेबाज और गेंदबाज़ दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाज़ी में सलामी बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस और पाथुम निशंका ने बढ़िया शुरुआत दिलाई है वहीँ मिडिल आर्डर में कप्तान शनाका के साथ भानुका राजपक्षे ने अच्छी बल्लेबाज़ी की है।

 एशिया कप 2022 का आज फाइनल मुकाबला होना है। जहां श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। यह चौथी बार है जब श्रीलंका और पाकिस्तान एशिया कप फाइनल खेल रहे हैं, जिसमें श्रीलंका ने पिछले तीन में से दो में जीत हासिल की है। दोनों टीमों का अभी तक एशिया कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन रहा है। श्रीलंका की टीम अपने पिछले चार मुकाबले चेस करते हुए जीती है। वहीँ पाकिस्तान की टीम ने भी सुपर फोर में भारत और अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबले में जीत हासिल की है। श्रीलंका आज अपना एशिया कप का 12वां फाइनल मुकाबला खेलेगा वहीँ पाकिस्तान पांचवी बार फाइनल में उतरेगा। श्रीलंका एशिया कप की ट्रॉफी पांच बार जीत चूका है वहीँ पाकिस्तान दो बार। 
Advertisement
एशिया कप में श्रीलंका का फ्रॉम शानदार रहा है। लीग स्टेज में अफ़ग़ानिस्तान से हरने के बाद श्रीलंका एक भी मैच नहीं हारी है। दासुन शनाका की अगुआई में श्रीलंका के बल्लेबाज और गेंदबाज़ दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बल्लेबाज़ी में सलामी बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस और पाथुम निशंका ने बढ़िया शुरुआत दिलाई है वहीँ मिडिल आर्डर में कप्तान शनाका के साथ भानुका राजपक्षे ने अच्छी बल्लेबाज़ी की है। स्पिन गेंदबाज़ी में महेश दीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने बढ़िया गेंदबाज़ी की है। वहीँ तेज गेंदबाज़ो में दिलशान मधुशंका ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। 
पाकिस्तान टीम की बात करें तो उनकी बल्लेबाज़ी केवल मोहम्मद रिज़वान पर टिकी हुई है। रिज़वान अभी तक इस एशिया कप में 5 पांचो में 226 रन बनाए है। बाबर आज़म का फॉर्म में ना होना पाकिस्तान को मुश्किल में डाल सकता है। पाकिस्तान का मिडिल आर्डर श्रीलंका की तुलन में कमज़ोर नज़र आता है। गेंदबाज़ी में तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह ने टूर्नामेंट में अभी तक अच्छी गेंदबाज़ी की है और 5 मैचों में 6 विकेट लिए है। साथ में हैरिस रउफ और मोहम्मद  हसनैन ने नसीम का अच्छा साथ दिया है। वहीं शादाब खान और मोहम्मद नवाज़ की स्पिन जोड़ी ने किफायती गेंदबाज़ी की है। 
शुक्रवार को सुपर फोर के मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया था। हालिया फॉर्म को देखें तो श्रीलंका पाकिस्तान पर भारी पड़ सकती है। वहीं इस मैच में टॉस की भी काफी अहमियत होगी। सुपर फोर में जिस टीम ने टॉस जीता था उसने मैच को भी अपने नाम किया था। आज जो भी टीम टॉस जीतती है तो पहले गेंदबाज़ी करना चाहेगी।  
Advertisement
Next Article