Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Assam: उपचुनाव के लिए प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

07:24 PM Oct 15, 2024 IST | Pannelal Gupta

Assam: असम के नगांव जिले के रूपाहीहाट में कांग्रेस द्वारा मंगलवार को एक बाइक रैली निकाले जाने के बाद विपक्षी दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Highlights

प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

पुलिस ने बताया कि कांग्रेस ने धुबरी से पार्टी सांसद रकीबुल हुसैन के निर्वाचित होने के बाद खाली हुई सामगुरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रैली निकाली थी। इस रैली में पड़ोसी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया था। पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पा लिया गया।

Advertisement

 

कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जब रूपाहीहाट से पार्टी कार्यकर्ताओं का एक समूह रैली में हिस्सा लेने के लिए जा रहा था तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उनकी बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर और बैनर फाड़ दिए। सत्तारूढ़ और विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प कुछ लोग घायल हुए हैं।

13 नवंबर को होंगे पांच विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव

पुलिस के मुताबिक, इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया और गश्त तेज कर दी गई। सामगुरी सहित पांच विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। धोलाई, सिदली, बोंगाईगांव और बेहाली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article