For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi Election 2025: हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएम फेस को लेकर दिया बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा

06:00 AM Jan 07, 2025 IST | Shera Rajput

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा

delhi election 2025  हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएम फेस को लेकर दिया बड़ा बयान  पढ़ें पूरी खबर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा और साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव को बहुत अच्छे तरीके से लड़ेगी और चुनाव भी जीतेगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने ये भी दावा किया कि उनकी पार्टी दिल्ली में शानदार प्रदर्शन करेगी और जीत हासिल करेगी।

दिल्ली में हमारी पार्टी करेगी शानदार प्रदर्शन – हिमंत बिस्वा सरमा

हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को हुए कहा कि दिल्ली में हमारी पार्टी अच्छे तरीके से चुनाव लड़ेगी और हम जीतेंगे भी। दिल्ली चुनाव में प्रचार करने को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि हमें असम में कुछ काम है, लेकिन दिल्ली का चुनाव भी हमारे लिए बहुत अहम है और हम इसे सफलतापूर्वक लड़ेगें। दिल्ली में पार्टी के सीएम फेस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव में सीएम फेस की जरूरत नहीं होती, क्योंकि पार्टी ही इसको तय करती है। आम आदमी पार्टी के सीएम फेस की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे बड़े चेहरे हैं, लेकिन दिल्ली में जनता उसी चेहरे को चुनेगी, जो सबसे बड़ा होगा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर साल किसी न किसी देश में न्यू ईयर पार्टी मनाने जाते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी का नया साल कभी खत्म नहीं होता, क्योंकि वह हर साल कहीं न कहीं पार्टी मनाने के लिए चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वियतनाम में न्यू ईयर पार्टी मनाने गए थे। वह हर साल जाते हैं, चाहे कोई मरे या न मरे, राहुल का न्यू ईयर पार्टी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल गांधी ने दुख जताया, लेकिन उसके बाद वह वियतनाम न्यू ईयर पार्टी मनाने चले गए। राहुल गांधी का इतिहास हमेशा यही रहा है कि वह किसी न किसी देश में न्यू ईयर पार्टी मनाने जाते हैं, चाहे कुछ भी हो। राहुल गांधी का न्यू ईयर पार्टी चलता रहता है और यह इस बार वियतनाम में हुआ।

दिल्ली में 5 फरवरी होगा चुनाव, नतीजे आठ को

बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में पांच फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा आठ फरवरी को होगी। ईसीआई राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं। उधर, पहली बार वोट देने जा रहे मतदाताओं की कुल संख्या 2.08 लाख है। इसके अलावा, दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×