Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

CAA का जो कर रहे विरोध उनको असम के CM ह‍ि‍मंत ब‍िस्‍वा सरमा ने दी सलाह

05:39 PM Mar 02, 2024 IST | Tanuj Dixit
himant sarma

Assam Himanta Biswa Sarma on CAA: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे वैसे-वैसे नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) कानून लागु होने की अटकले भी तीज होती जा रही है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले ही नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) कानून पुरे देश में लागु हो जायेगा। कुछ लोग इस कानून का विरोध कर रहे है इसी बीच असम के मुख्‍यमंत्री ह‍िमंत ब‍िस्‍वा सरमा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का समर्थन करते हुए CAA का जो विरोध कर रहे है उनको एक सलाह दी है।

Highlights

सीएम सरमा ने विरोधियों को क्या सलाह दी ?

सीएम सरमा ने कहा क‍ि हमें CAA का समर्थन या आलोचना करने के लिए किसी की न‍िंदा नहीं करनी चाहिए। इस मामले पर मुख्‍यमंत्री सरमा ने CAA का व‍िरोध करने वालों को नसीहत देते हुयेर कहा ''जो असम की शांति भंग कर रहे हैं, उनको ऐसा करने की बजाय सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए''

मार्च महीने में लागू हो सकता है CAA

दरअसल, केंद्र सरकार आगामी लोकसभा चुनाव से पहले देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) की अधिसूचना जारी करने की तैयारी में है। केंद्रीय गृह मंत्रालय CAA नोट‍िफ‍िकेशन को संभवत: मार्च महीने में जारी कर सकता है। CAA के ऑनलाइन पोर्टल को रजिस्ट्रेशन के लिए तैयार किया जा चुका है। इस नए न‍ियम के अंतर्गत गृह मंत्रालय को सबसे ज्‍यादा आवेदन पाकि‍स्‍तान से प्राप्‍त भी हुए हैं। सीएए का सबसे ज्‍यादा फायदा पड़ोसी मुल्‍कों से आए उन शरणार्थ‍ियों को होगा ज‍िनके पास क‍िसी प्रकार के दस्‍तावेज नहीं है। इससे उनको नागर‍िकता हास‍िल करने में बड़ी मदद म‍िल सकेगी।

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA

इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से दो बार इस बात को दोहराया भी जा चुका है कि CAA लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा। उन्‍होंने इस बात को भी जोर शोर से कहा है क‍ि यह देश का कानून है और इसको कोई रोक नहीं सकता है। देश की संसद ने CAA पर 11 दिसंबर, 2019 को मुहर लगाई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article