For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

06:26 AM Apr 07, 2024 IST | Shera Rajput
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने घोषणापत्र इस तरह से तैयार किया है, जैसे कि वे भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहे हों।
कांग्रेस ने भारत में नहीं, पाकिस्तान में चुनाव लड़ने के लिए घोषणापत्र तैयार किया - हिमंत बिस्वा सरमा
सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में चुनाव लड़ने के लिए घोषणापत्र तैयार किया है।
कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति चाहती है - सरमा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस फूट डालो और राज करो की नीति चाहती है। पार्टी का घोषणा पत्र तुष्टीकरण की राजनीति से भरा है।
सीएम ने कहा कि चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम, देश में कोई नहीं चाहता कि तीन तलाक वापस हो, बाल विवाह हो या लोग कई शादी करें। कांग्रेस का घोषणापत्र इन्हीं मुद्दों पर है।
कांग्रेस की सोच के विपरीत भाजपा देश में विकास की राजनीति कर रही है।
सीएम ने जोरहाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम राज्य में कम से कम 30 लाख महिलाओं को लखपति दीदी नहीं बना देते।''
सीएम सरमा ने शुक्रवार को सवाल किया था कि क्या लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र किसी विदेशी एजेंसी द्वारा डिजाइन किया गया था।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×