+

असम: CM हिमंत ने 1200 से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी पाने वाले 1200 से ज्यादा लोगों को शनिवार को नियुक्ति पत्र बांटे।
असम: CM हिमंत ने 1200 से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी पाने वाले 1200 से ज्यादा लोगों को शनिवार को नियुक्ति पत्र बांटे। नियुक्ति पत्र पाने वालों में 1988 से मारे गए पुलिसकर्मियों के परिजन भी शामिल हैं, जिन्हें अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली है।
शर्मा ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और गृह एवं राजनीति विभागों के लिए चयनित 1,208 उम्मीदवारों को गुवाहाटी के शंकरदेव कलाक्षेत्र में नियुक्ति पत्र दिए। अभी तक 41,710 नियुक्तियां हुई हैं, और हम एक लाख सरकारी नौकरियां देने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।’’
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मारे गए सभी पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए नौकरियां सुनिश्चित करने के लिए रात-दिन एक करके काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘1996 से 2005 के बीच, राज्य में लगभग सभी समुदायों के अपने सशस्त्र संगठन थे।’’ सबसे बड़ी चुनौती उल्फा और बोडो समूहों से थी।
facebook twitter instagram