Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

असम कांग्रेस की कमान गौरव गोगोई के हाथ, अगले चुनाव में दिख सकते हैं सीएम फेस

गौरव गोगोई को मिली असम कांग्रेस की जिम्मेदारी

06:25 AM May 27, 2025 IST | Aishwarya Raj

गौरव गोगोई को मिली असम कांग्रेस की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनावों के लिए तैयारी तेज कर दी है, जिसमें गौरव गोगोई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं और पार्टी के संभावित मुख्यमंत्री पद के चेहरा हो सकते हैं। पार्टी ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं और 2026 के चुनावों में सत्ता वापसी की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है और इसी कड़ी में लोकसभा सांसद गौरव गोगोई को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गौरव गोगोई, पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं और वर्तमान में लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के डिप्टी लीडर हैं। उनके साथ ही पार्टी ने जाकिर हुसैन सिकदार, रोसलीना तिर्की और प्रदीप सरकार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। गौरव की नियुक्ति ऐसे समय पर हुई है जब पार्टी तीसरी बार असम में सत्ता वापसी की कोशिश कर रही है। पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह को अब प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है। कांग्रेस ने संकेत दे दिए हैं कि 2026 के विधानसभा चुनाव गौरव गोगोई के नेतृत्व में लड़े जाएंगे और वे पार्टी के मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरा हो सकते हैं।

गौरव गोगोई को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने सोमवार को घोषणा की कि गौरव गोगोई अब असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष होंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। गौरव गोगोई ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और असम प्रभारी जितेन्द्र सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ काम करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

पार्टी में नए चेहरे और समिति संरचना का ऐलान

नए अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस ने असम इकाई में कई नई नियुक्तियां की हैं। तीन कार्यकारी अध्यक्ष — जाकिर हुसैन सिकदार, रोसलीना तिर्की और प्रदीप सरकार को नियुक्त किया गया है। साथ ही विभिन्न समितियों के चेयरपर्सन भी तय कर दिए गए हैं।

पार्टी नेतृत्व ने जताया भरोसा, चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस

गौरव गोगोई को यह जिम्मेदारी ऐसे वक्त में मिली है जब असम में 2026 में चुनाव होने हैं और कांग्रेस दो बार की हार के बाद वापसी का प्रयास कर रही है। गोगोई की नियुक्ति से साफ संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए प्रोजेक्ट कर सकती है। पार्टी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।

असम पंचायत चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत

असम के लोगों का आशीर्वाद चाहता हूं

गौरव गोगोई ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में अपनी पत्नी, बच्चों और माता-पिता का आभार जताते हुए कहा, “मैं असम की जनता से आशीर्वाद चाहता हूं। हम सब मिलकर एक बेहतर भविष्य गढ़ सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें वरिष्ठ नेताओं के साथ काम करने से बहुत कुछ सीखने को मिला है। गौरव का “Joi Ai Axom” का नारा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement
Advertisement
Next Article