टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

13 साल की लड़की के साथ 6 नाबालिगों ने किया दुष्कर्म, फोन में बनाया वारदात का वीडियो

असम के करीमगंज जिले से गैंगरेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छह नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

04:26 PM Nov 09, 2022 IST | Desk Team

असम के करीमगंज जिले से गैंगरेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छह नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

असम के करीमगंज जिले से गैंगरेप का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। छह नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने वारदात के वीडियो भी बनाए। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 13 से 15 साल के बीच है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि घटना करीमगंज के रामकृष्ण नगर इलाके में एक नवंबर को हुई। उन्होंने कहा, ‘‘लड़की के माता-पिता की शिकायत के अनुसार वह जब घर में अकेली थी तभी घटना को अंजाम दिया गया। लड़के जबरदस्ती घर में घुस आये और बारी-बारी से लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने अपने फोन पर इस वारदात के वीडियो भी बनाये और लड़की के साथ मारपीट भी की।’’

राजधानी में शर्मसार हुए रिश्ते, नाना ने 19 वर्षीय नातिन को बनाया हवस का शिकार

दास के अनुसार शुरू में लड़की सदमे में और डरी हुई थी और उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। बाद में उसने अपने माता-पिता को बताया जिन्होंने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण, 2012 (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एएसपी ने कहा, ‘‘हमने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी उम्र 13 साल से 15 साल के बीच है। मोबाइल पर उनके बनाये वीडियो भी जब्त कर लिये गये हैं।’’ उन्होंने कहा कि रक्त के नमूने और अन्य साक्ष्य एकत्र किये गये हैं और जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे गये हैं। दास ने कहा, ‘‘लड़कों को किशोर सुधार गृह भेजा गया है। आगे जांच जारी है।’’
Advertisement
Advertisement
Next Article