Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Assam: लड़कियों से छेड़छाड़ का प्रयास करने के आरोपी युवक को गोली मारी गई

04:50 PM Aug 24, 2024 IST | Shubham Kumar

Assam: असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय गोली मार दी गयी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Highlights: 

घायल आरोपी को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया था

पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों ने शुक्रवार को शाम को यहां सैर पर निकली दो लड़कियों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था और लड़कियों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सोनितपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने यहां संवाददाताओं को बताया कि आरोपियों ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

Assam: आरोपी ने पुलिस से छीन कर  चलाई थी गोलियां

दास ने बताया कि बाद में उन्हें महाभैरव पुलिस थाने में पुलिस के हवाले कर दिया गया। अधिकारी ने दावा किया कि जांच के लिए घटनास्थल पर ले जाए जा रहे युवक ने पुलिस पर हमला कर दिया और उसने एक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीनकर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दर्ज  किया गया मामला

दास ने बताया कि फिलहाल वह तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन है, उसकी हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय निवासियों के एक समूह ने घटना के विरोध में पुलिस थाने का घेराव किया। इस बीच तिनसुकिया में श्रीपुरिया इलाके में एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसे शुक्रवार को एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया गया। पोक्सो अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें  FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article